Yaas Cyclone, Bihar Weather Forecast LIVE Updates: बिहार के कई इलाकों भारी बारिश, सात जिले यलो अलर्ट और बाकी रेड अलर्ट पर, हेल्पलाइन नंबर जारी
Copied link
Yaas Cyclone, Bihar Weather Forecast (Mausam Update) LIVE Updates : ओडिशा के बालासोर में लैंडफॉल के बाद चक्रवाती तूफान यास अब बिहार के कई जिलों में कहर बरपा रही है. मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शेखपुरा और दरभंगा सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इधर, यास तूफान को लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 22 टीमों को तैनात किया गया है.
6:17 PM. 27 May 216:17 PM. 27 May
अब तक यास से जान माल का नुकसान नहीं
ओडिशा-बंगाल में भारी तबाही बचाने के बाद चक्रवात यास बिहार पहुंच चुका है. भागलपुर, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. अभी तक राज्य के किसी भी जिले से जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.
6:17 PM. 27 May 216:17 PM. 27 May
कैमूर के रास्ते आया बिहार
यास तुफान के कैमूर के रास्ते गुरुवार दोपहर बिहार में प्रवेश की संभावना है. बुधवार से ही इसका प्रभाव पूरे बिहार में दिखने लगा है. गुरुवार दोपहर को प्रवेश के साथ ही राज्य पर इसका विशेष प्रभाव दिखेगा. तूफान का विशेष प्रभाव दो दिन यानी 27 से 28 मई तक रहेगा. इस दौरान राज्य में 40 किलोमीटर प्रति प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
6:17 PM. 27 May 216:17 PM. 27 May
दानापुर-पटना सहित कई ट्रेनें की गयीं रद्द
चक्रवाती तूफान यास को लेकर दानापुर-पटना, पटना-एर्नाकुलम सहित कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं. पूर्व मध्य रेल से खुलने व पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन अस्थायी रूप से रद्द हुई हैं. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यास के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए स्पेशल ट्रेनें रद्द की गयी है.
1:16 AM. 27 May 211:16 AM. 27 May
अधिकारियों का रोटेशन में काम
बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम से राज्य के सभी डीएम से संपर्क किया जाता रहा,ताकि किसी भी आपदा में हर पल की जानकारी विभाग के पास रहें. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र में भी सभी अधिकारियों को रोटेशन में 24 घंटे काम कर रहें हैं, सभी लोगों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है.
1:16 AM. 27 May 211:16 AM. 27 May
पटना समेत प्रदेश के कई इलाकों में छिटफुट और हल्की वर्षा
चक्रवाती तूफान यास के बंगाल- उडिसा के तट पर टकाराने के कुछ घंटों बाद से पटना सहित बिहार के कई जिलों में बारिश व हवा चलने लगी और मौसम में बदलाव होने लगा. पहले दिन राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई इलाकों में छिटफुट और हल्की वर्षा हुई. पटना में शाम होते ही मौसम खराब होने लगा और तेज बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार गुरुवार से पटना समेत अन्य इलाकों में तेज वर्षा होने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया है कि इस तूफान का असर राज्य के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक रहेगा.उ
1:16 AM. 27 May 211:16 AM. 27 May
हेल्पलाइन नंबर जारी
बिहार में यास तूफान को के खतरे को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी हैं.
0612-2219810
0612-2219234
0612-2219199
0612-2219911
0612-2219915
1:16 AM. 27 May 211:16 AM. 27 May
जेई एवं एईएस के साथ बैठक.
सीतामढ़ी जनसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया कि जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के आलोक में जेई एवं एईएस को लेकर समाहरणालय में स्वास्थ्य शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका आदि विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश.
1:16 AM. 27 May 211:16 AM. 27 May
बिहार में यास तूफान का कहर शुरु हो गया है. राज्य के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग द्वारा पहले से ही इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.
10:04 PM. 26 May 2110:04 PM. 26 May
डुमरांव नगर पर्षद प्रशासन अलर्ट
‘यास’ तूफान का असर दिखने लगा है. बुधवार को सुबह से ही बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गयी है. संभावित खतरे की आहट से डुमरांव नगर पर्षद प्रशासन अलर्ट हो गया है. जलजमाव से निबटने के लिए नप ने तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को नप के इओ मनोज कुमार के साथ पूरी टीम शहर के दर्जनों जलजमाव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और निचले इलाकों में पूर्व से ही बचाव को लेकर रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी. इओ ने इसके लिए एक टीम गठित की है. साथ ही संसाधनों से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है. बाहरी इलाके में बरसात के पानी निकासी को लेकर जेसीबी लगाये जायेंगे, जबकि पॉश इलाके में पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट का इस्तेमाल किया जायेगा
9:38 PM. 26 May 219:38 PM. 26 May
पटना में चेतावनी जारी
Cyclone Yaas को लेकर बिहार के पांच जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पटना, जहानाबाद, अरवल, गया और नालंदा में बारिश शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि इन इलाकों में 35-40एमएम की बारिश होगी.
9:38 PM. 26 May 219:38 PM. 26 May
बिहार में तापमान
बिहार के आसमान में बादल छाये रहे, वहीं बुधवार की अहले सुबह से जिले के पूर्वांचल सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई. हालांकि 10 बजे के बाद बारिश बंद हो गयी, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे. इस दौरान 12 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जहां हवा चली, वहीं रुक-रुककर फुहारें भी पड़ती रहीं. हवा के कारण आसमान में बादलों को आना-जाना जारी रहा. बुधवार को जिले में 2.1 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गयी, वहीं तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है.
9:38 PM. 26 May 219:38 PM. 26 May
मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा…
मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि साइक्लोन यास का लैंडफॉल ओडिशा के बालासोर जिले में तट पर हो चुका है. बिहार आते-आते यह काफी कमजोर हो जाएगा. हालांकि विभाग ने बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
9:38 PM. 26 May 219:38 PM. 26 May
सहरसा में बारिश शुरू
सहरसा में चक्रवाती तूफान यास का असर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि यास तूफान के टकराने से पहले जिले में तेज हवा बहने लगी है. वहीं बारिश भी शुरू हो चुकी है.
9:38 PM. 26 May 219:38 PM. 26 May
नवादा डीएम की बैठक
Cyclone Yaas को लेकर नवादा के जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने जिले के सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
27 से 29 के बीच भारी बारिश होने की संभावना
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सत्तर ने बताया कि आज से भी चक्रवात यास का असर दिख सकता है. लेकिन 27 से 29 के बीच भारी बारिश होने की संभावना है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
लीची उत्पादन पर असर
मुजफ्फरपुर में लीची उत्पादक किसान कभी लॉकडाउन तो कभी मौसम की मार से कराह रहे है. लॉकडाउन की वजह से बाहर के व्यापारी नहीं पहुंच पाये. रही सही कसर मौसम ने पूरी कर दी है. यास चक्रवात तूफान के आने की संभावना से लीची उत्पादक किसान काफी परेशान है. कुछ दिन पूर्व ही ताउते चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश व आंधी से उनकी लीची पेड़ से टूट कर गिर गयी थी. किसान भी जल्दी में बागों से लीची की तुड़ाई करवा रहे है. विगत दो दिनों से लीची तुड़ाई में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
यास साइक्लोन को लेकर मुजफ्फरपुर जिले में अलर्ट
यास साइक्लोन के मद्देनजर डीएम प्रणव कुमार ने एसडीआरएफ, नगर निगम, बिजली समेत अन्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है. वही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराने के लिए कहा गया है. नगर आयुक्त को 24 घंटे के रोस्टर तैयार कर अभियंता और पंपिंग सेट के अन्य कर्मियों को तैनात रहने के लिए कहा गया है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
भागलपुर में बारिश के दौरान गड़बड़ायी बिजली तो यहां करें कॉल
फ्यूज कॉल सेंटर
मोजाहिदपुर पावर हाउस : 9264437084
नाथनगर विद्युत उपकेंद्र : 9264428009
तिलकामांझी विद्युत उपकेंद्र : 9264437085
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
तूफान के बादलों ने किया भागलपुर में प्रवेश
27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक इसका असर भागलपुर समेत आसपास के इलाके में सक्रिय हो जायेगा. हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक हो रहेगी. फिलहाल तूफान के बाहरी हिस्से में स्थित बादलों का झुंड संथाल परगना होकर भागलपुर में प्रवेश कर गया है. मंगलवार सुबह से लेकर देर शाम तक जिले के विभिन्न इलाके मे 30 मिलीमीटर की बारिश हुई. फिलहाल तूफान का असर आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच गया.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
उत्तर बिहार में आज से गंभीर चक्रवाती तूफान यास का प्रभाव
उत्तर बिहार में आज से गंभीर चक्रवाती तूफान यास का प्रभाव दिख सकता है. आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रहेंगे. सभी जिलों में अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से मौसम पुर्वानुमान जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि 26 से 30 मई के बीच यास का बड़ा प्रभाव रहने की संभावना है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
27 अप्रैल को सुबह बढ़ेगा खतरा
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात यास का असर लगातार तेज हो रहा है. चक्रवात अब पश्चिम बंगाल और ओड़िशा तट की ओर उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. बुधवार तक यह बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा. 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक इसका असर भागलपुर समेत आसपास के इलाके में सक्रिय हो जायेगा.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
यास को लेकर मुजफ्फरपुर की यह ट्रेनें रद्द
आज यह ट्रेनें रहेगी रद्द :गाड़ी संख्या 03158 मुजफ्फरपुर कोलकाता, गाड़ी संख्या 03022 हावड़ा रक्सौल
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
भागलपुर का संवेदनशील क्षेत्र
कचहरी चौक से जीरोमाइल तक संवेदनशील क्षेत्र बताया गया है. इस रूट में सबसे ज्यादा पेड़ है. हाइटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
राजधानी पटना में बारिश शुरू
राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह से काले बादल आसमान में छाये हुए है. वहीं हल्की बारिश भी अब शुरु हो गई है.डीएम ने जिले में अलर्ट जारी किया है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
भागलपुर विद्युत विभाग ने की तैयारी पूरी
चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर भागलपुर विद्युत विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. जिलाधिकारी ने सिटी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव गुप्ता को बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. जिलाधिकारी को इस बात से भी अवगत कराया गया कि साइक्लोन से निबटने के लिए सरकारी व संविदा पर बहाल लाइनमैन और जूनियर इंजीनियरों की तैनाती हर सेक्शन में कर दी गयी है. वहीं, नगर निगम ने भी भरोसा दिलाया है कि वह जेसीवी और कर्मियों से मदद करेंगे.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
भागलपुर जिले के सभी विभागों को अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा यास चक्रवात तूफान को लेकर दी गयी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जिले के सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है. 27 से 30 मई तक बिहार में अत्यधिक तेज बारिश, आंधी-तूफान व वज्रपात होने की तीव्र संभावना है. इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
पटना डीएम ने लोगों से की अपील
पटना में चक्रवात के खतरे को देखते हुए डीएम ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. पटना शहर में बारिश की आशंका को देखते हुए पानी की निकासी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
जवानों को दिया गया प्रशिक्षण
तूफान में लगे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम में शामिल सभी जवानों को कोविड का पालन करते हुए राहत बचाव कार्य पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों तक राहत पहुचायी जा सके.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
एनडीआरएफ के 350 जवान और विशेषज्ञ रिजर्व में तैयार
उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि अगर बिहार में किसी अन्य जगह पर मदद की जरूरत पड़ती है तो वहां बचाव व सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी जायेगी. इसके लिए विभाग ने एनडीआरएफ के 350 जवान और विशेषज्ञ रिजर्व में रखे हैं.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
पटना से उड़ने वाले 21 जोड़ी विमानों का परिचालन रद्द
यास तूफान के खतरे को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाले 21 जोड़ी विमानों को अगले तीन दिनों के लिए कैंसिल कर दिया गया है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
बिजली विभाग को अलर्ट
कोरोना की जंग से लड़ रहे बिहार में चक्रवात की दस्तक से अब बिजली विभाग को अलर्ट किया गया है. वहीं सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी अस्पतालों में बिजली कटने की स्थिति में पावर बैकअप तैयार रखा जाए.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
पटना और आसपास के इलाके में दिखेगा असर
चक्रवात का असर पटना और आसपास के इलाके में भी पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान तेज हवा के साथ ही बारिश के भी आसार हैं.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
तूफान के कारण तापमान में गिरावट होने की संभावना
तूफान के कारण बारिश होने और हवा चलने के कारण दिन के साथ ही रात के तापमान में 3 से 11 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
आपदा विभाग ने 14 जिलों को संवेदनशील माना
आज शाम तक बिहार में आंधी-पानी व ठनका गिरने की आशंका है. आपदा विभाग ने बिहार के 14 जिलों को यास तूफान के मद्देनजर विशेष रूप से संवेदनशील माना है.
7:19 PM. 26 May 217:19 PM. 26 May
सभी विभागों को अलर्ट जारी
राजधानी पटना के आसमान में काले बादलों का डेरा डलने लगा है. इधर, मौसम विभाग ने बिहार में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में आज 26 मई से 29 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.
3:12 AM. 26 May 213:12 AM. 26 May
साइक्लोन यास की एंट्री दोपहर 12 बजे के बाद
मौसम विभाग की मानें तो कल दोपहर तक साइक्लोन यास पारा ���्वीप और सागर के बीच बंगाल-ओडिशा के तटों से टकराएगा. बताया जा रहा है कि साइक्लोन यास की एंट्री दोपहर 12 बजे के बाद होगी. यह साउथ बिहार में ज्यादा फर्क डाल सकता है.
Cyclone Yaas की आंधी में भी बिहार में इन जगहों से गुल नहीं होगी बिजली, जानिए सरकार की तैयारी
1:27 AM. 26 May 211:27 AM. 26 May
मुख्य चेतावनियां
– ठनका से बचने के लिए बेहद जरूरी हो तो खेतों में जायें. अन्यथा बिल्कुल न जायें.
– हाइवे और लंबी दूरी की सड़क यात्रा टाल दें
– बारिश और ठनका से बचने के लिए पेड़ के नीचे न रुकें
– निचले इलाकों में बच्चों को खेलने और तैरने न जाने दें
-बिजली के खंभों से सतर्क रहें.
– कुछ समय के लिए कमजोर एवं पुराने जर्जर मकानों से शिफ्ट हो जायें
1:27 AM. 26 May 211:27 AM. 26 May
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
बिहार में यास तूफान के आने से पहले तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में चक्रवाती तूफान यास और कोरोना महामारी से निपटने के इंतजामों की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उच्चस्तरीय समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिये. इस महत्वपूर्ण बैठक में जल संसाधन विभाग स्थित अपने कार्यालय से वीसी के जरिये शामिल हुआ.
11:32 PM. 25 May 2111:32 PM. 25 May
बारिश के दौरान वज्रपात भी हो सकता है.
27-28 मई के बीच होने वाली बारिश के दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान पुरवा हवा चलेगी. इसकी औसत रफ्तार दो से तीस किलो मीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान के 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश की संभावना को देखते कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि कार्य में सावधानी बरतने का सुझाव दिया है.
11:32 PM. 25 May 2111:32 PM. 25 May
कोविड नियमों का होगा पालन
तूफान में लगे एनडीआर एफ और एसडीआर एफ की टीम में शामिल सभी जवानों को कोविड का पालन करते हुए राहत बचाव कार्य पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों तक राहत पहुचायी जा सके.
11:32 PM. 25 May 2111:32 PM. 25 May
SDRF टीम की तैनाती
राज्य भर में एसडीआर एफ की 18 टीमें हैं, जिसमें से 11 टीमें पटना के गायघाट, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी,सहरसा पूर्णिया, भागलपुर, बेतिया, मधेपुरा, खगड़िया में हैं. बाकी सात टीमें पटना में हैं. एक टीम में 45 लोग होते हैं, जो आपदा के दौरान लोगों को बचाने में पूरी तरह से ट्रेंड होते हैं. एनडीआरएफ जिला प्रशासन से जरूरत पड़ने पर होम गार्ड को भी आपदा के समय लेते हैं, ताकि टीम को बढ़ाया और घटाया जा सके.
11:32 PM. 25 May 2111:32 PM. 25 May
मानसून की सक्रियता को तूफान ने रोका
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने यास तूफान की वजह से मानसून की सक्रियता के ठिठकने की भी जानकारी दी गई है. चार दिन पूर्व जो मानसून की रेखा द्वीपों तक थी वह अगले ही दिन श्रीलंका तक पहुंचने के बाद ठिठक गई. चार दिनों से मानूसन ठहरा हुआ है. मानसून का यह ठहराव उत्तर बिहार में मानसून के पहुंचने की देरी की ओर इंगित कर रहा है. तूफान का असर कम होने के बाद मानसून को और भी गति मिलेगी.
10:07 PM. 25 May 2110:07 PM. 25 May
मछुआरों के लिए अलग से दिशानिर्देश जारी
बिहार में यास तूफान को देखते हुए मछुआरों के लिए अलग से दिशानिर्देश जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मछुआरे अपने रेडियो सेट के लिए अतिरिक्त बैटरी रखें. आगे कहा गया है कि मछुआरे तूफान कै दौरान अपने घरों में ही रहें.
9:38 PM. 25 May 219:38 PM. 25 May
64 एमएम की स्पीड से बारिश- मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यास तूफान से सेंट्रल और नॉर्थ बिहार में 27 से 29 मई तक भारी बारिश की संभावनाएं है. बताया जा रहा है कि इस दौरान 64 एमएम की स्पीड से बारिश हो सकती है.
9:38 PM. 25 May 219:38 PM. 25 May
मौसम केंद्र की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यास तूफान अधिक तेजी से गंभीर बनकर आगे बढ़ सकती है. विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन तक लोग सतर्क रहें और अपने घरों में ही रहें.
9:03 PM. 25 May 219:03 PM. 25 May
कृषि वैज्ञानिकों की राय
कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि किसान फिलहाल खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित रखें. कीटनाशक दवा का उपयोग आसमान साफ रहने पर ही करें. वर्षा की संभावना को देखते हुए तैयार मक्का फसल की कटनी, दौनी 26 मई से पहले कर लेने का सुझाव दिया है. इसी प्रकार अगात मूंग, उड़द की तैयार फलियों की तुड़ाई कर भंडारित कर लें. जबकि पिछात बोयी गयी मूंग व उड़द की फसल में पीला मोजैक रोग कि निगरानी करनी चाहिए. बिहार में चक्रवाती तूफान से कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
8:51 PM. 25 May 218:51 PM. 25 May
यास तूफान के दौरान क्या करें
* आवास में ऊपरी तल के बजाय भूतल पर ही रहें.
* रेडियो और टीवी पर मौसम साफ होने के संदेश का इंतजार करें.
* पुराने और क्षतिग्रस्त भवनों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.
* बिजली और टेलीफोन के खंभों के नीचे खड़े न हो. इसके गिरने से आपको क्षति हो सकती है.
* घर से बाहर होने पर छतदार मकान में आश्रय लें.
8:21 PM. 25 May 218:21 PM. 25 May
मुजफ्फरपुर का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी
मौसम केंद्र पटना की ओर से मुजफ्फरपुर जिले के एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया गया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि 26 से लेकर 30 मई तक हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 31 मई को जिले में भारी बारिश हो सकती है.
8:21 PM. 25 May 218:21 PM. 25 May
कई इलाकों में बिजली बाधित
यास तूफान से पहले बिहार में हुई बारिश और तेज रफ्तार की हवा से कई इलाकों में बिजली बाधित हो गई है, जिसके बाद बिजली विभाग एक्शन में आ गई है और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दलबल के साथ मैदान में उतर गए हैं.
8:21 PM. 25 May 218:21 PM. 25 May
सीओ ने किया जागरूक
दिघवारा सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि मौसम विभाग केंद्र पटना से मिली सूचना के मुताबिक यास चक्रवात के प्रभाव के कारण जिले में 27 मई से लेकर 30 मई तक व्रजपात, तेज चमक, धूल भरी आंधी और तेज वर्षा हो सकती है. ऐसी स्थिति में तेज हवा के चलने के कारण पेड़ पौधे के उखड़ने व बिजली आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है . सिन्हा ने संभावित चक्रवात की विभीषिका को ध्यान में रखते हुए आम लोगों से चक्रवात अवधि में बाहर न निकलने व खुद को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के सहारे क्षेत्र के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में जान माल का नुकसान कम हो.
8:21 PM. 25 May 218:21 PM. 25 May
इन जिलों में कम असर
मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिहार के सारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, किशनगंज और कटिहार जिले में तूफान यास का असर मध्यम पड़ेगा. यास तूफान कल सुबह बंगाल के दीघा घाट पर टकरा सकता है.
7:22 PM. 25 May 217:22 PM. 25 May
गोपालगंज में यस चक्रवात को लेकर अलर्ट
गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से यस चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अपर समाहर्ता ने सभी बीडीओ व सीओ को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 27 से 30 मई तक चक्रवात के दौरान वज्रपात, तेज चमक, धूल भरी आंधी एवं तेज वर्षा हो सकती है.
7:22 PM. 25 May 217:22 PM. 25 May
ऑक्सीजन आपूर्ति में नहीं होगी दिक्कत
बिहार में कोरोनाकाल में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मरीज के परिजनों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में कोई चुनौती नहीं है.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
किशनगंज जिला का मौसम
बिहार के किशनगंज जिला के कई क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली. आज सुबह से ही यहां जमकर बारिश हो रही है.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
चक्रवाती तुफान का असर कहां पड़ेगा
डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाली चक्रवाती तुफान का असर मुख्य रूप से ओडिसा, पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर पड़ेगा.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज तुफान आने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. तापमान में भी भारी गिरावट हो सकती है.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
दरभंगा जिला का मौसम
बिहार के दरभंगा जिला के कई क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली. आज सुबह से ही यहां जमकर बारिश हो रही है.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
भागलपुर व बांका में बारिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के भागलपुर, बांका सहित कई क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सुबह से ही तेज बारिश ने दस्तक दी .
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
मुज़फ्फरपुर के आसमान में बादल छाए
यास चक्रवाती तूफान का असर मुज़फ्फरपुर जिले में अभी से दिखने लगा है. मुख्यालय सहित जिले भर में मंगलवार की सुवह से ही आसमान में बादल छा गया. सुबह करीब सात बजे से हल्की बारिश भी होने लगी. करीब 11 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही. आसमान में बादल छाए हुए हैं.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
मुज़फ्फरपुर में यास तूफान का असर
मुज़फ्फरपुर में यास तूफान का असर दिखने लगा है.हल्की बारिश के बाद लोगो को चार दिनों से ऊमस वाली गर्मी से राहत मिली है.सुबह से मौसम खुशनुमा हो गया है.पिछले तीन दिनों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा था.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
27 से 29 मई को भारी वर्षा की आशंका
मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में स्पष्ट रूप से कहा है कि आगामी 26 व 27 मई को बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बर्षा होने का अनुमान लगाया है. साथ ही इस दौरान बिजली गिरने कि संभावना जतायी गई है. वहीं 27 से 29 मई को भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान किसानो के लिए कइ सुझाव दिये हैं.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका
बंगाल की खाड़ी पर कम दवाब बनने से गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है. यूं तो इसका मुख्य असर ओडिसा, पश्चिम बंगाल व तटीय क्षेत्र होगा. पर इसका असर जिले तक भी आ सकता है.
7:02 PM. 25 May 217:02 PM. 25 May
26 मई को ओड़िशा-पश्चिम बंगाल के तटों से गुजरने का अनुमान
बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘यास’ में बदल गया है. इसके 26 मई को ओड़िशा-पश्चिम बंगाल के तटों से गुजरने का अनुमान है. एनडीआरएफ ने अपने बचाव दलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ओड़िशा व बंगाल में लगे बड़े ऑक्सीजन संयंत्र तूफान के दौरान भी चलते रहें.
5:15 PM. 25 May 215:15 PM. 25 May
डॉ राजेद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार के मुताबिक यास ताकतवर तूफान है़ इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां से टकरायेगा, वहां से सात सौ किलोमीटर तक के इलाकों को सीधे प्रभावित करेगा़ आंधी-पानी, ठनका आदि की तीव्रता बेहद खतरनाक होगी. हालांकि, इस तूफान से बिहार को फायदे और नुकसान दोनों होंगे़.
मुख्य बातें
Yaas Cyclone, Bihar Weather Forecast (Mausam Update) LIVE Updates : ओडिशा के बालासोर में लैंडफॉल के बाद चक्रवाती तूफान यास अब बिहार के कई जिलों में कहर बरपा रही है. मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शेखपुरा और दरभंगा सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इधर, यास तूफान को लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 22 टीमों को तैनात किया गया है.