Liquor seized in Samastipur : दिल्ली से बिहार ट्रेन के एसी कोच में करीब 75 लीटर विदेशी शराब लेकर पहुंची युवती को समस्तीपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवती की पहचान नेहा झा के रूप में हुई है. उसके साथ ईशान कुमार को भी पकड़ा गया है, जिसे पुलिस के अनुसार उसकी बड़ी बहन का देवर बताया जा रहा है. पुलिस अब दोनों से पूछताछ के साथ शराब की खेप से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है.
ट्रेन में तलाशी के दौरान पकड़ी गयी नेहा
पुलिस के अनुसार, ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर तलाशी के दौरान नेहा झा के पास से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ईशान कुमार भी पकड़ा गया. दोनों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आयी है.
सिंहिया के बारी गांव तक पहुंची जांच
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नेहा झा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. बताया गया कि वह समस्तीपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर सिंहिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली है. वह चार बहनों में सबसे छोटी बतायी गयी है. वीडियो में पूरी रिपोर्ट देखिए...
Also Watch : VIDEO : बाढ़ में फंसे सांसद पप्पू यादव ने समर्थक को लगाई आवाज, बोले- लालू कहां हो..देखिए वीडियो