मनेर. अधिकारी बता बीएलओ के खाते से कर ली 41 हजार की निकासी

बुधवार को शेरपुर पंचायत की महिला बीएलओ को ठग ने कॉल कर खुद को निर्वाचन आयोग के अधिकारी बता खाते से 41 हजार रुपये की निकासी कर ली.

मनेर. बुधवार को शेरपुर पंचायत की महिला बीएलओ को ठग ने कॉल कर खुद को निर्वाचन आयोग के अधिकारी बता खाते से 41 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसके बाद पीड़ित महिला बीएलओ थाना पहुंच लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि शेरपुर गांव निवासी व ब्रह्मचारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका व बीएलओ अनिता देवी मंगलवार को अपने स्कूल में थी. इस बीच उनके मोबाइल पर कॉल आया. ठग ने खुद को निर्वाचन आयोग के अधिकारी बता कहा कि मोबाइल पर आयोग का एप लोड कीजिये, अन्यथा आपके ऊपर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही आपकी नौकरी भी जा सकती है. इसके बाद महिला बीएलओ ठग के झांसे में आ गयी. बीएलओ ने मोबाइल में एप लोड किया, जिसके बाद उसके खाते से 41 हजार रुपये की निकासी हो गयी. बीएलओ ने मनेर बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >