अजय मांझी के मौत मामले में नया मोड़: पत्नी ने मंत्री लखेन्द्र पासवान से लगाई न्याय की गुहार; पुलिस पर 50 हजार मांगने का आरोप

गया जिले के अजय मांझी की पटना के सिगोड़ी थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई. उनकी पत्नी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान से न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने थाने में मारपीट और 50 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है.

गया जिले के 35 वर्षीय युवक अजय मांझी के पटना जिले के सिगोड़ी थाना परिसर में पुलिस हिरासत में आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान से न्याय की गुहार लगाई है. महकार थाना क्षेत्र की रहने वाली अजय मांझी की पत्नी ने मंत्री को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

12 सितंबर को फोन कर बुलाने का आरोप

अजय मांझी की पत्नी ने अपने आवेदन में बताया है कि 12 सितंबर को उसके पति को फोन कर बुलाया गया था. महिला का आरोप है कि वहां उनके पति के साथ मारपीट की गई. इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाना ले गई.

पति को छुड़ाने के लिए 50 हजार मांगने का आरोप

आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई थी. महिला के अनुसार, उसी रात करीब तीन बजे थाना से फोन कर उन्हें पति की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना समेत 3 ठिकानों पर छापेमारी

थाना पहुंचने पर मिली पति की मौत की जानकारी

महिला के अनुसार, थाना पहुंचने के बाद उसे पति अजय मांझी की मौत की जानकारी दी गई. इसके बाद उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

परिजनों ने मारपीट का भी लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि रात में रुपयों का इंतजाम नहीं होने पर पुलिस ने अजय के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.

जज से सेटिंग के नाम पर 1.34 करोड़ ठगी मामले में पटना का कनेक्शन, मास्टरमाइंड की तलाश में गाजियाबाद से बिहार तक ATF ने शुरू की छापेमारी

मां ने ईंट-भट्ठा संचालक पर लगाया आरोप

अजय की मां ने ईंट-भट्ठा संचालक शरद कुमार पर भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भट्ठा संचालक ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब विवाद की मूल वजह और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है.

परिवार को न्याय दिलाने की मांग

महिला ने मंत्री लखेन्द्र पासवान को दिए आवेदन में कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसके परिवार को न्याय दिलाया जाए.

मंत्री ने मामले को लिया संज्ञान में

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक स्तर पर संज्ञान लिया है. उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता करने की बात कही है.

पटना में 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज पर सो रहा था ऑटो चालक, क्रेन से रेस्क्यू कर पुलिस ने उतारा, जानें क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सविता कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >