एनएसआईटी में नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत, शिक्षा मंत्री बोले- इंजीनियरिंग राष्ट्र निर्माण का संकल्प

बिहटा स्थित एनएसआईटी में नवप्रवेशित छात्रों के लिए 'स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम' का सफल आयोजन हुआ. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने इंजीनियरिंग को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण जरिया बताया.

Patna News : बिहटा अमहरा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआईटी) में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित, संस्थान की निदेशक नीतू सिंह, डॉ. आरएस शर्मा तथा रजिस्ट्रार पवन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

तकनीकी शिक्षा से होगा राष्ट्र निर्माण

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर देती है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़ने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े.

अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि एनएसआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अध्ययन का अवसर विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे.

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर जोर

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना भी है. उन्होंने छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी.

एंटी रैगिंग नियमों की दी जानकारी

संस्थान की निदेशक नीतू सिंह ने नवप्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि एनएसआईटी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने एंटी रैगिंग नियमों, कॉलेज की नीतियों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के महत्व की जानकारी दी तथा कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र निश्चित रूप से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित, डॉ. आरएस शर्मा और रजिस्ट्रार पवन सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बिहार के युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बेहतर अवसर अपने ही प्रदेश में मिल सकें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >