Bihar Weather: मकर संक्रांति से पहले मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, घने कोहरे से रहेगा बुरा हाल
Bihar Weather बिहार में अभी पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है. हवा सतह से 5.8 किमी ऊपर तक चल रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कारण ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पढ़िए कब मिलेगी ठंड से रहात...
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 12, 2024 5:25 AM
...
मौसम अभी और सर्द हो सकता है. पटना व आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है. हवा सतह से 5.8 किमी ऊपर तक चल रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान परिवर्तन के बाद अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. वहीं गुरुवार को भी सर्द हवाओं का प्रकोप रहा. शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी और 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. देखिए वीडियो…
ये भी पढ़ें...
December 6, 2025 7:36 AM
December 6, 2025 7:36 AM
December 6, 2025 12:51 AM
December 6, 2025 12:50 AM
December 6, 2025 12:49 AM
December 6, 2025 12:48 AM
December 6, 2025 12:47 AM
December 6, 2025 12:46 AM
December 6, 2025 12:44 AM
December 6, 2025 12:40 AM

