Bihar Weather: दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में अगले 5 घंटे के अंदर होगी भारी बारिश, प्रदेश के कई जिलों के लिए औरेंज अलर्ट

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बिहार के विभिन्न जिलों में आगामी कुछ घंटों में भारी बारिश के साथ साथ गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा जैसे जिलों में आज रात तक मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने आरा पटना, नालंदा में भारी बारिश का अनुमान जताया है, इसके अलावा लखीसराय से लेकर जमुई औरंगाबाद रोहतास में भी भारी बारिश का संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण बिहार में निम्न दाब का केंद्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से विशेष रूप से दक्षिण और पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश हुई है. बुधवार को निम्न दबाव का यह क्षेत्र बिहार के और हिस्सों को प्रभावित करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो जायेगा. इसके प्रभाव से बुधवार को कैमूर, रोहतास जिलों में अति भारी और बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा,शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

भारी बारिश को लेकर अलर्ट

आईएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार में बुधवार को तेज हवा के साथ ठनका गिरने की भी आशंका है. इन सभी मौसमी गतिविधियों को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. इधर मंगलवार को राज्य के 15 जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश दर्ज की गयी है. खासतौर पर मुंगेर, कटिहार और गया में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. इसके अलावा बांका, जुमई, औरंगाबाद, भागलपुर, पटना, खगड़िया में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी.

दक्षिण बिहार के अधिकतम तापमान में गिरावट

पटना के खुशरूपुर और पालीगंज में अच्छी बारिश दर्ज की गयी है. बारिश की वजह से खासतौर पर दक्षिण बिहार के उच्चतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गयी है. आईएमडी के अनुसार औसत समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ लाइन मंगलवार को बीकानेर, उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर बने कम दबाव के केंद्र, हमीरपुर, उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, कोंटाई, एवं उसके बाद उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर से गुजर रही है. हालांकि दो दिन बाद से बिहार में बारिश कुछ कम हो जाने के आसार बन रहे हैं.

Also Read: बिहार में डूबने से 10 और बच्चों की मौत, लबालब भरे नदी-पोखर में रोज समाने लगी मासूमों की जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >