Video: 'तुम्हारी औकात क्या है...?' एक्स GF ने पूछा, फिर प्रेमी ने निकाल दी पिस्टल देखें वीडियो

Patna News: पटना के मरीन ड्राइव पर एक लड़की, उसके बॉयफ्रेंड और एक्स-बॉयफ्रेंड के बीच सड़क पर हुआ जबरदस्त हाईवोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कहासुनी से शुरू हुआ मामला पिस्टल तक पहुंच गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. मामला अब पुलिस के रडार पर है.

Patna News: पटना के मरीन ड्राइव पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक लड़की के वर्तमान और पूर्व प्रेमी के बीच सड़क पर जमकर बहस हो गई, और मामला इतना बढ़ गया कि पिस्टल तक निकल आई. यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि ‘प्रभात खबर’ नहीं करता है.

हम जानते थे, अब नहीं जानते…

मामला तब शुरू हुआ जब एक लड़की अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ 350 सीसी की बाइक पर घूम रही थी, तभी उसका पूर्व प्रेमी स्प्लेंडर बाइक पर वहां पहुंचा और दोनों का रास्ता रोक लिया. लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड ने दावा किया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन लड़की ने सबके सामने उसे पूरी तरह नकारते हुए कहा, “हम जानते थे, अब नहीं जानते.”

“तुम्हारी औकात है मेरे साथ रहने की?”

बहस के दौरान मामला गर्म होता चला गया. लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को उसकी औकात तक याद दिला दी और कहा, “तुम्हारी औकात है मेरे साथ रहने की?” इसके बाद उसने उसकी स्प्लेंडर बाइक की ओर इशारा कर तीखा तंज कसते हुए कहा, “यही है तुम्हारी औकात, देख लो.”

बात यहीं खत्म नहीं हुई. कहासुनी के बीच पूर्व प्रेमी ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराया.

पुलिस की निगाहें भी इस मामले पर टिकीं

इस घटना ने पटना में खुलेआम होने वाले लव ट्रायंगल्स और युवाओं की असंवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की निगाहें भी इस मामले पर टिक गई हैं, क्योंकि हथियार लेकर घूमना कानूनन अपराध है. इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि प्यार अब सिर्फ दिलों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि बाइक की सीसी और स्टेटस सिंबल की दौड़ में भी घुस चुका है.

Also Read: बिहार में 29, 30, 31 मई को भारी बारिश मचाएगी तबाही, इन जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >