VIDEO : सहरसा पत्रकार मारपीट केस: डॉ. एसके आजाद समेत दो डॉक्टर हटे, मुख्यालय तलब, देखिए पूरी रिपोर्ट

VIDEO : सहरसा पत्रकार मारपीट केस: डॉ. एसके आजाद समेत दो डॉक्टर हटे, मुख्यालय तलब, देखिए पूरी रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital Journalist Assault : सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. दो डॉक्टरों को उनके पद से हटाकर मुख्यालय तलब किया गया है. यह रिपोर्टिंग के दौरान हुई घटना के बाद लिया गया एक्शन है.

Saharsa Sadar Hospital Journalist Assault : सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट और कथित दुर्व्यवहार के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई सहरसा के जिलाधिकारी की ओर से भेजी गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है.

मिड-डे मील से बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान हुआ था विवाद

मामला 12 सितंबर का है. मिड-डे मील खाने के बाद बीमार हुए बच्चों के इलाज की जानकारी लेने के लिए पत्रकार अभिषेक कुमार सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे थे. रिपोर्टिंग के दौरान उनके साथ कथित मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप सामने आए थे. घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया और प्रशासन ने जांच शुरू की.

CCTV फुटेज मिटाने का आरोप भी जांच में शामिल

मामले में अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ और फुटेज मिटाने का आरोप भी सामने आया था. सहरसा के जिलाधिकारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को भेजी गयी रिपोर्ट में पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के साथ CCTV फुटेज मिटाने के आरोप का भी उल्लेख किया गया था.

डॉ. एसके आजाद और डॉ. रोशन लाल को मुख्यालय में देना होगा योगदान

स्वास्थ्य विभाग की 18 सितंबर की अधिसूचना के अनुसार डॉ. सुशील कुमार आजाद और डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से सहरसा सदर अस्पताल से हटाकर स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय, पटना में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्टों के अनुसार दोनों डॉक्टरों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. वीडियो में जानिए पूरा मामला क्या है?

Also Watch : VIDEO : प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट करने वाले SK आजाद के 'काले कारनामे', वीडियो में देखिए पूरा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >