तस्वीरों में देखें पटना का सियासी बवाल: सदाकत आश्रम में भाजपा-कांग्रेस की झड़प की पूरी कहानी

1 / 10
तस्वीरों में देखें पटना का सियासी बवाल: सदाकत आश्रम में भाजपा-कांग्रेस की झड़प की पूरी कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

सदाकत आश्रम के बाहर प्रदर्शन करते दोनों पार्टी के कार्यकर्ता।

पटना के सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ज़ोरदार झड़प हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. इस सियासी बवाल की पूरी जानकारी तस्वीरों के साथ देखें.

2 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

झड़प के दौरान आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

सदाकत आश्रम के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में डंडे और पार्टी के झंडे लिए नारेबाजी करते रहे, जबकि पुलिस दोनों पक्षों को अलग करने में जुटी रही। (फोटो: प्रभात खबर)

3 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

धरने पर बैठी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता

पटना में सदाकत आश्रम के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता। (फोटो: प्रभात खबर)

4 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए

पटना के सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए. हाथों में पार्टी के झंडे और "भारत माता की जय" लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसी दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. (फोटो: प्रभात खबर)

5 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

सदाकत आश्रम के बाहर झड़प के बाद सड़क पर बिखरे पत्थर

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक भिड़ंत के बाद सड़क पर ईंट-पत्थर बिखरे दिखाई दिए। झड़प के कारण कुछ देर तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह तस्वीर घटना के बाद की स्थिति को बयां करती है। (फोटो: प्रभात खबर)

6 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

झड़प के दौरान पत्थर लगने से क्षतिग्रस्त हुई कार

सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान पत्थरबाजी में एक कार का आगे का शीशा टूट गया। वाहन के विंडशील्ड पर पत्थर लगने के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात पर काबू पाया गया। (फोटो: प्रभात खबर)

7 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाती हुई पुलिस टीम

सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद दोनों गुटों को समझाती हुई पुलिस की टीम. (फोटो: प्रभात खबर)

8 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

झड़प के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे, जबकि आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटकर पूरे घटनाक्रम को देखते नजर आए। (फोटो: प्रभात खबर)

9 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

झड़प के बाद सदाकत आश्रम के बाहर यातायात प्रभावित

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस की मौजूदगी में धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया, जबकि आसपास लोग घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। (फोटो: प्रभात खबर)

10 / 10
फुल स्क्रीन में देखें

झड़प में घायल कार्यकर्ता ने दिखाए चोट के निशान।

सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद एक घायल कार्यकर्ता सिर पर पट्टी बांधे और कंधे पर लगी चोट दिखाता नजर आया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। (फोटो: प्रभात खबर)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >