वार्ड पार्षद को गोली मार किया जख्मी

नगर परिषद के वार्ड संख्या -22 के वार्ड पार्षद मो साहिल उर्फ़ एसपी को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया.

बख्तियारपुर. नगर परिषद के वार्ड संख्या -22 के वार्ड पार्षद मो साहिल उर्फ़ एसपी को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है. गोली पार्षद के जांघ में लगी है. जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद जब अपनी दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. जख्मी पार्षद को स्थानीय सीएसी में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले की पहचान की जा रही है. घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >