पीट-पीट कर वृद्वा की हत्या, एक गिरफ्तार

खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के खानपुरा टांड़ी पर दो महिलाओं के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट में वृद्धा की पीट-पीट कर जान ले ली.

प्रतिनिधि, पालीगंज

खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के खानपुरा टांड़ी पर दो महिलाओं के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट में वृद्धा की पीट-पीट कर जान ले ली. मृतका की पहचान खनपुरा टांडी पर निवासी 70 वर्षीया राजमणि देवी के रूप में की गयी है.

घटना की जानकारी मिलते ही खिरीमोड़ थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खानपुरा टांड़ी निवासी राजमणि देवी और रंजु देवी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. मामला मारपीट पर आ गया. दोनों आपस में मारपीट करने लगी. इसी दौरान रंजु देवी ने राजमणि देवी को सड़क पर पटक दिया. इस घटना में राजमणि देवी सड़क पर गिर पड़ी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी . घटना की जानकारी ग्रामीणों खीरी मोड़ थाने को दी. घटना पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया. मृतका राजमणि देवी के पोता अनुज पासवान के लिखित बयान पर रंजु देवी पर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने रंजु देवी पति अरबिंद सपेरा को हिरासत में लेकर थाना लायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >