Voter List Correction: वोटर लिस्ट से जुड़ी वो हर जानकारी जो बिहार के मतदाताओं को जाननी चाहिए, वरना पछताएंगे!

Voter List Correction: बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के बीच कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें अब भी नहीं पता है कि आखिर क्या करना है, कौन से जरूरी दस्तावेज हैं और कब तक आप इस गणना फॉर्म को भर सकते हैं? सभी जानकारी को इस खबर में पढे़ं…

Voter List Correction: बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर घमासान मचा हुआ है. मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर राजनीतिक घमासान के बीच चुनाव आयोग ने विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए जनता को सही जानकारी से अवगत कराने की कोशिश की है. आयोग ने विज्ञापन के जरिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार करवाने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी तारीखें, और ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन के तरीके को डिटेल से बताया है. अगर आप भी बिहार में रहते हैं या बिहार के मतदाता हैं तो आपको भी ये सारी जानकारी अवश्य जान लेनी चाहिए. इस खबर में हम वो सारी जानकारी देने वाले हैं, जो मतदाता सूची से संबंधित है और बिहार के वोटरों को जानना चाहिए. तो आइए जानते हैं…

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

  • गणना फॉर्म (Form 6) बीएलओ (BLO) से लेकर कर तुरंत जरूरी दस्तावेज व फोटो के साथ भरकर जमा करें.
  • फॉर्म भरने की आखिरी डेट 26 जुलाई 2025 है.
  • अगर दस्तावेज उपलब्ध न हों, तब भी फॉर्म भरकर BLO को दे सकते हैं.
  • दस्तावेज अंतिम रूप से 26 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं.
  • जो मतदाता तब भी दस्तावेज नहीं दे पाएंगे, वे 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के बीच दावा-आपत्ति अवधि में दस्तावेज जमा करा सकते हैं.
  • दस्तावेज देने वाले मतदाताओं का फिजिकल वेरीफिकेशन 1 से 25 सितंबर 2025 के बीच होगा.
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • फॉर्म को ऑनलाइन भरने के लिए QR कोड भी जारी किया गया है.
  • मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • 1 जनवरी 2003 तक मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है.
  • 2003 की मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

ये 11 दस्तावेज मान्य

  • पासपोर्ट
  • जन्म प्रमाण पत्र.
  • जाति प्रमाण पत्र.
  • वन अधिकार प्रमाण पत्र.
  • राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किया गया एजुकेशनल सर्टिफिकेट.
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र.
  • बैंक, पोस्ट ऑफिस, LIC आदि की ओर से 1 जुलाई 1987 से पहले जारी किया गया कोई भी सर्टिफिकेट.
  • सरकार की कोई भी भूमि या मकान आवंटन का सर्टिफिकेट.
  • राज्य सरकार या स्थानीय प्राधिकार द्वारा तैयार पारिवारिक रजिस्टर.
  • नियमित कर्मचारी या पेंशनभोगी कर्मियों के ID कार्ड.

ये हैं जरूरी तारीखें

  • गणना फॉर्म भरने की अवधि- 25 जून  से 26 जुलाई 2025
  • मतदाता सूची का प्रारूप- 1 अगस्त 2025
  • दावा-आपत्ति की अवधि- 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
  • फिजिकल वेरीफिकेशन- 1 से 25 सितंबर 2025
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 30 सितंबर 2025

ALSO READ: गजब दादागिरी! युवकों ने पीटकर सब-इंस्पेक्टर का हाथ तोड़ा, बोला- “चालान करो, बहस नहीं…”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >