ग्रामीणों ने CCTV फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ा, पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ा तो मचा हंगामा...

पटना: बरौली में कठहिया पुल के पास राजू गुप्ता की लकड़ी की दुकान से सोमवार की रात लाखों की लकड़ी चोरी हो गयी. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे ग्रामीण लकड़ी चोरों के पास तक पहुंच गये और पकड़ लिया. पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर चोरी किया गया लकड़ी और एक चौकी भी मलिकाना के मुन्ना मियां के घर से बरामद किया गया.

पुलिस चोरों  को थाने लेकर आइ और बाद में छोड़ा  

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जिसपर पहुंची पुलिस ने तीनों चोरों और बरामद लकड़ी के साथ थाने आए जहां कुछ देर के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के तीनों चोरों को पुलिस ने छोड़ दिया.

Also Read: बिहार में नंबर प्लेट को लेकर नियम हुए सख्त, इन मामलों में अब वाहन मालिक के साथ डीलर पर भी होगी कार्रवाई…
चोरों को छोड़ने से ग्रामीणों में है आक्रोश

बरौली थाना के द्वारा मनमाने ढंग से चोरों को छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह से बात करने पर उन्होने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई आवेदन इस बारे में नहीं दिया गया है जिसके कारण चोरों को छोड़ना पड़ा.

ग्रामीणों का कहना है कि…

परंतु ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन देने का, सामान बरामदगी का तथा चोरों को थाने ले जाने का वीडियो है, आवेदन दिया गया है. वही राजू गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने जल्दी-जल्दी में एक सादे कागज पर मेरे हस्ताक्षर बनाकर ले लिए ताकि आवेदन लिखकर लगा दिया जायेगा, इसका भी वीडियो मेरे पास है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >