VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

Bankipur By Election : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बीच एनडीए नेताओं ने जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर पर तीखे हमले किए हैं. मंत्री रामकृपाल यादव ने उन्हें बाहरी और सौदेबाज बताते हुए चुनौती दी है, जबकि बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है.

Bankipur By Election : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जारी मतदान प्रक्रिया के बीच एनडीए नेताओं ने जन सुराज पार्टी और उसके संयोजक प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वोट डालने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें बाहरी, नौटंकीबाज और सौदेबाज करार दिया. उन्होंने कहा कि पीके को बांकीपुर के भूगोल की भी जानकारी नहीं है और वह केवल इमोशनल ब्लैकमेलिंग का काम कर रहे हैं.रामकृपाल यादव ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो पीके बांकीपुर के पांच मोहल्लों या गलियों के नाम बताकर दिखाएं.

बांकीपुर उपचुनाव की लगातार अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग को फॉलो कीजिए

जन सुराज कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अशोक चौधरी ने दिया जवाब

जन सुराज के कार्यकर्ताओं की पुलिसिया कार्रवाई पर प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रिवेंटिव कार्रवाई करती है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं किया जा सकता है. आगे देखिए वीडियो..

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी प्रशांत किशोर पर बोला हमला

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जारी मतदान प्रक्रिया के बीच एनडीए नेताओं ने जन सुराज पार्टी और उसके संयोजक प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार तय देखकर प्रशांत किशोर की पार्टी फर्जी वोटरों के जरिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के सत्यापन की कड़ी जांच कराने की मांग की है. आगे देखिए वीडियो..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >