Video PM Modi meets Bihar MPs: बिहार के सभी सांसदों से मिले पीएम मोदी, विधानसभा चुनाव से पहले दिया ये संदेश

Video PM Modi meets Bihar MPs: पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के परिसर में शुक्रवार को बिहार के सभी सांसदों से मुलाकात की. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार एनडीए ने एकजुटता दिखाई.

Video PM Modi meets Bihar MPs: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. बिहार एनडीए के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं. बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता हर जिले में जाकर कार्यकर्त्ता सम्मलेन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले बिहार में सत्ता परिवर्तन की जो चर्चा चल रही थी उस पर पूरी तरह विराम लग चुका है. सीएम नीतीश इन दिनों प्रगति यात्रा के चौथे चरण में जिलों का दौरा कर रहे हैं. उनके साथ हर जगह उनके डिप्टी और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी दिखाई दे रहे हैं. हर मंच पर एनडीए के नेता एकजुटता का परिचय दे रहे हैं. इसी क्रम में आज पीएम मोदी ने भी बिहार के सभी सांसदों से संसद भवन के परिसर में मुलाकात की. उनके साथ इस मौके पर बीजेपी,जदयू और लोजपा के सांसद दिखाई दिए. पीएम नरेन्द्र मोदी को मिथिला का पाग, मखान और मधुबनी पेंटिंग भेंट की गई. इस मुलाकात के जरिये पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया है.

बिहार के सांसदों से मिलते पीएम मोदी

इसे भी पढ़ें: कामेश्वर चौपाल ने बीजेपी के लिए छोड़ दिया था VHP, चुनाव भी लड़े, जानें राजनितिक सफर के बारे में

Bihar : बिहार के इस जिले के DM पर बड़ी कार्रवाई, वेतन जारी करने पर लगी रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >