बाइक में पीछे से वाहन ने मारा धक्का, युवक की मौत

फतुहा. पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाना के दौलतपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने से धक्का मार दिया.

फतुहा. पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाना के दौलतपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने से धक्का मार दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते फतुहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया और घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच भर्ती कराया. दुर्घटना के बाद सड़क के बीच शव होने के वजह से कुछ देर तक फोरलेन अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया. दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब आधे घंटे बाद सड़क के बीच शव हटाये जाने के बाद यातायात सुचारू हो पाया. मृतक की पहचान पप्पू कुमार (38 वर्ष) न्यू बाइपास राघोपुर वैशाली के रूप में जबकि घायल की पहचान अब तक नहीं हो पायी. आसपास के लोगों ने बताया कि युवक राजमिस्त्री का काम करता था. वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से फतुहा से पटना की ओर जा रहा था तभी फोरलेन पर दौलतपुर गांव के सामने डीपीएस स्कूल के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >