भारत-नेपाल सीमा पर बसे वाल्मीकिनगर का पिछले कुछ सालों में पर्यटन के लिहाज काफी विकास हुआ है. कैनोपी वॉक, गंडक बराज, नरदेवी मंदिर, जटा शंकर टेंपल, कौलेश्वर झूला, वाल्मीकि नगर आश्रम, मदनपुर देवी स्थान यहां के प्रमुख टूरिस्ट प्वाइंट हैं. यहां जगल सफारी और बोटिंग सफारी की भी व्यवस्था है. सैनालियों के रहने के लिए वातानुकूलित सूईट रूम के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाओं वाले होटल, बंबू हट, इको हट, ट्री हट के साथ-साथ गेस्ट हाउस की भी सुविधा है. भोजन के लिए कैंटीन और तमाम तरह के रेस्टोरेंट भी खुल गये हैं. गंडक तट पर यहां बेहद ही खूबसूरत इको पार्क बनाया गया है. इसके साथ ललभितिया सनसेट प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र है.
Valmiki Nagar Tiger Reserve : वाल्मीकि नगर की खूबसूरत वादियों में लें प्रकृति का आनंद

Valmiki Nagar Tiger Reserve : वाल्मीकि नगर की खूबसूरत वादियों में लें प्रकृति का आनंद
Copied link
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की हसीन वादियों और प्रकृति के सौंदर्य को देखने की हसरत अब 50 दिनों बाद यानी 15 अक्तूबर से पूरी होगी. पर्यटक वीटीआर के संग-संग अमवा मन व उदयपुर पक्षी अभयारण्य का भी दीदार कर सकेंगे.