प्रधानाध्यापकों की पदस्थापना के लिए दो से नौ तक मांगीं रिक्तियां

राज्य के उत्क्रमित और नवस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी हैं.

संवाददाता, पटना राज्य के उत्क्रमित और नवस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी हैं. शिक्षा विभाग ने राज्य के प्रमंडलवार सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रिक्तियों का प्रतिवेदन लेकर दो से नौ अप्रैल तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत आने के निर्देश दिये हैं. प्रधानाध्यापकों का चयन हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से किया जा चुका है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग से करीब 5900 चयनित प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए प्रमंडल और जिले आवंटित किये जाने हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रमंडल और जिला आवंटित हो जाने के बाद शिक्षा विभाग इनके लिए स्कूल तय करेगा. स्कूल उन्हें हेडमास्टर को आवंटित किये जायेंगे, जिनकी काउंसलिंग पूरी तरह सफल रही है. प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की समूची कवायद अप्रैल में ही की जानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >