सैदपुर नहर में गिरे युवक की मौत के बाद लोगों ने जाम की सड़क

patna news: पटना सिटी. एनएमसीएच मार्ग में सैदपुर नहर में गुरुवार की शाम डूबने से आलमगंज थाना क्षेत्र के दादर मंडी मुहल्ला निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र भोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों व मुहल्ले के लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा.

पटना सिटी. एनएमसीएच मार्ग में सैदपुर नहर में गुरुवार की शाम डूबने से आलमगंज थाना क्षेत्र के दादर मंडी मुहल्ला निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र भोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों व मुहल्ले के लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा मोड़ के समीप अशोक राजपथ को जाम कर दिया. सड़क जाम किये लोगों व परिजनों का कहना है कि भोलू को घर से बुला कर दोस्त ले गये थे. साजिश के तहत नहर में डूबो कर उसकी हत्या की गयी है. शनिवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करा शव को घर लाया गया. इसके बाद दाह संस्कार के लिए ले जाने के दौरान शव को सड़क पर रख, टायर जला आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम किये लोग साजिश में हत्या करने और दोषी को गिरफ्तार इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम व हंगामा की सूचना पाकर मौके पर आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर लगभग एक घंटे के बाद सड़क जाम हटवाया और शव को दाह संस्कार के लिए खाजेकलां घाट पुलिस की उपस्थित में भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी. परिजनों की ओर से दोस्तों पर घर से बुला कर ले जाने और साजिश के तहत हत्या की आशंका जतायी है. इसी आलोक में दो युवक बेलबरगंज निवासी मो रमीज और मेहंदीगंज के रोहित कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वह नशा करता था. फिलहाल पुलिस परिजनों की आशंका और घटना से जुड़े मामले में छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >