कैंपस : यूजीसी नेट की आंसर-की जारी, आज तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 की पुनर्निर्धारित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है.

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 की पुनर्निर्धारित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है. 27, 28, 29, 30 अगस्त और दो, तीन, चार, पांच सितंबर को आयोजित परीक्षाओं की आंसर-की प्रकाशित हुई है. वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की पर 13 सितंबर रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाते समय सहायक दस्तावेज संलग्न करना होगा. आपत्ति शुल्क प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये देने होंगे. गौरतलब है कि यूजीसी नेट पुनर्परीक्षा 21 अगस्त से चार सितंबर को हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >