बाढ़ में 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आए राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

पटना जिले के बाढ़ में भवन निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को घंटों नहीं उठने दिया.

Patna Electrocution accident : पटना जिले के बाढ़ के कचहरी क्षेत्र में रविवार दोपहर भवन निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया.

शटरिंग का काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कचहरी-भटगांव रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल पर अकबरपुर गांव निवासी राजमिस्त्री जोधन चौधरी (50 वर्ष) और सिकंदरा गांव निवासी मजदूर उमेश राय (45 वर्ष) लकड़ी और बांस से रेलिंग की शटरिंग तैयार कर रहे थे. इसी दौरान निर्माण स्थल के बगल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में दोनों आ गए.

मौके पर राजमिस्त्री की मौत, मजदूर अस्पताल में भर्ती

करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मजदूर वहां से भाग निकले. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक जोधन चौधरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. वहीं घायल उमेश राय को अचेत अवस्था में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मुआवजे की मांग पर पांच घंटे तक रुका रहा शव

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण निर्माण स्थल पर जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक शव उठाने नहीं दिया. सूचना पर थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया.

गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इधर, बाढ़ पुलिस ने इंस्पेक्टर बृजकिशोर सिंह के नेतृत्व में जलगोविंद गांव में छापेमारी कर गांजा के साथ सुखों राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय था और उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >