समावेशी शिक्षा कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

जिला संसाधन केंद्र टीके घोष एकेडमी में बुधवार को जिले के सभी समावेशी शिक्षा कर्मियों-संसाधन शिक्षक, पुनर्वास विशेषज्ञ और प्रखंड साधन सेवी का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ.

संवाददाता, पटना

जिला संसाधन केंद्र टीके घोष एकेडमी में बुधवार को जिले के सभी समावेशी शिक्षा कर्मियों-संसाधन शिक्षक, पुनर्वास विशेषज्ञ और प्रखंड साधन सेवी का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने किया. इस प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा समन्वयक संध्या ने बतौर प्रशिक्षक भाग लिया. विशेषज्ञों ने समावेशी शिक्षा की अवधारणा, विशेष बच्चों की जरूरतों को समझने और उन्हें सामान्य विद्यालयों में बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं प्रशिक्षक विजय कुमार और शोभाकांत पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी समावेशी शिक्षा कर्मी अपने-अपने प्रखंडों में सामान्य शिक्षकों को नोडल शिक्षक प्रशिक्षण देंगे. इसके जरिये यह सुनिश्चित किया जायेगा कि विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग और विशेष जरूरत वाले बच्चों को भी व्यवस्थित तरीके से शिक्षण-प्रशिक्षण का लाभ मिल सके. कार्यक्रम में समावेशी शिक्षा को जमीनी स्तर तक कारगर बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी ताकि जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का अधिकार सामान्य रूप से पहुंच सके.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >