कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में अगले सत्र से इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री में होगी पीजी की पढ़ाई

पटना वीमेंस कॉलेज में अगले साल से पीजी इकोनॉमिक्स और पीजी हिस्ट्री की शुरुआत होगी.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में अगले साल से पीजी इकोनॉमिक्स और पीजी हिस्ट्री की शुरुआत होगी. दरअसल इसी साल मई के महीने में नैक की ओर से कॉलेज को ए प्लसप्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है. नैक की टीम जब कॉलेज विजिट के लिए आयी थी, उसने पीजी कोर्सेज खोलने को लेकर कॉलेज को कहा था. इसके बाद कॉलेज इस कार्य में जुट चुका है. कॉलेज प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में छात्राएं यहां से हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स करती हैं. पीजी नहीं होने की वजह से उन्हें किसी अन्य कॉलेज में दाखिला लेना होता है. ऐसे में अगले साल पीजी इकोनॉमिक्स और पीजी हिस्ट्री की शुरुआत होगी. कोर्स डिजाइन को लेकर टीम जल्द बनायी जायेगी और इस पर कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >