जमानत पर छूटे दो बदमाश मोबाइल झपटते गिरफ्तार

patna news: दानापुर. रूपसपुर पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को लूट के तीन मोबाइल व एक बाइक के साथ धर दबोचा है.

दानापुर. रूपसपुर पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को लूट के तीन मोबाइल व एक बाइक के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार अनूप कुमार सिंह व दिनेश कुमार रामजी चक बाटा, दीघा निवासी हैं. एएसपी भानू प्रताप सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 31 मार्च को विश्वसरैयानगर केबी-301, खिलाड़ी हेरिटेज निवासी सत्यम सिंह का गोला रोड के सर्विस लेन में बाइक सवार बदमाश मोबाइल झपट फरार हो गये थे.

एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार के पास से छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयोग बाइक बरामद की है है. एएसपी ने बताया कि पिछले 13 मार्च को छीने गये 9 मोबाइल के साथ अनूप कुमार सिंह व दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था. कोर्ट से दो सप्ताह पूर्व जमानत पर रिहा हुए थे और पुन: सोमवार को मोबाइल झपट करने लगे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अनूप व दिनेश ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि घटना में शामिल थे. गिरफ्तार अनूप पर कोतवाली, राजीव नगर, श्रीकृष्णपुरी व दानापुर में मामला दर्ज है.

एटीएम कार्ड हुआ लॉक खाते से 25 हजार की हुई निकासी

पटना सिटी. साइबर अपराधियों ने चौक थाना के बंगाली कॉलोनी निवासी प्रमोद प्रसाद के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिया. पीड़ित ने चौक थाने में दर्ज कराये शिकायत में पुलिस को बताया है कि चौकशिकापुर स्थित एटीएम से पैसा निकालने के लिए गया था. तभी एटीएम में कार्ड लॉक हो गया. बाद में खाते से 25 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया. दूसरी ओर बेगमपुर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र साहनी ने थाने में क्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता के खिलाफ रुपये गबन की शिकायत दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि ग्राहकों से रुपये लेकर जमा नहीं कराया है. आरोपी पर 61065 रुपये गबन का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >