जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ट्रैफेंट सीसी ने सिटीजन सीसी को हराया

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को ट्रैफेंट सीसी ने सिटीजन सीसी को 87 रन से हराया.

पटना. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ट्रैफेंट सीसी ने रिषभ के शानदार शतक और प्रवीर राज (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम सिटीजन सीसी को 87 रन से हराया. बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गये मैच में टॉस ट्रैफेंट सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाये. जवाब में सिटीजन सीसी की टीम 25.2 ओवर में 195 रन पर ऑलआउट हो गयी. विजेता टीम के रिषभ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

संक्षिप्त स्कोर :

ट्रैफेंट सीसी – 35 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन, आयुष गौतम 22, आदित्य राज 28, गौरव कुमार 66, विकास कुमार 13, रिषभ कुमार नाबाद 107, अतिरिक्त 23, मोनू कुमार 1/53, रोहित राणा 1/40, आर्यमन सिंह 2/43, प्रकाश यादव 3/61. सिटीजन सीसी – 25.2 ओवर में 195 रन पर ऑलआउट, राजीव केशरी 21, राहुल गुप्ता 66, अमन सिंह 30, आर्यमन सिंह 25, मोनू कुमार 12, अतिरिक्त 25, सौरभ शर्मा 1/37, आयुष कुमार 2/32, प्रवरी राज 4/44, विकास कुमार 1/31.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >