Sports Science Centre: बिहार के खिलाड़ियों को खास गिफ्ट मिलने वाला है. नेशनल स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की तरह बिहार में भी स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनाया जा रहा है. इसकी लागत लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह बिहार का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर होगा. इसके तैयार होने से बिहार के खिलाड़ियों को खास सुविधा मिल सकेगी.
कहां बनाया जा रहा है स्पोर्ट्स साइंस सेंटर?
स्पोर्ट्स साइंस सेंटर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और राजगीर खेल अकादमी में बनाया जा रहा है. इसके बनने से बिहार के खिलाड़ी तकनीकी रूप से मजबूत हो सकेंगे. इसके साथ ही स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का निर्माण अगले साल तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है. अगले साल राज्य के खिलाड़ियों को इसे सौंपा दिए जाने की तैयारी है.
खिलाड़ियों को मिलेगी क्या-क्या सुविधाएं?
यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स मसाज के साथ-साथ रिहैबिलिटेशन की भी सुविधा मिल सकेगी. इससे खिलाड़ियों को यह फायदा हो सकेगा कि फिजिकल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने, चोट को रोकने और चोट लगने पर उसके जल्द रिहैबिलिटेशन का काम किया जाता है.
एक्सपर्ट भी कर सकेंगे खिलाड़ियों की मदद
इसके साथ ही साथ यहां खिलाड़ियों को फिजिकली स्ट्रॉन्ग बनाया जाएगा. उनकी सहनशक्ति, स्ट्रेंथ और स्पीड एनालिसिस कर उसे बढ़ाने को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही यहां फिजियोलॉजी, बायोमैकेनिक्स, पोषण और साइकोलॉजी के एक्सपर्ट खिलाड़ियों की हर तरह से मदद कर सकेंगे.
बिहार में खेल को बढ़ावा
बिहार में खेल को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. यहां गांव-गांव खेल मैदान बनाने की योजना से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी तक, राज्य अब खेलों में नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. अब बिहार खेलों को केवल प्रतियोगिता के तौर पर नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और पहचान के मजबूत माध्यम के रूप में देख रहा है. जिस तरह से बुनियादी ढांचे और नीतियों पर काम हो रहा है. आने वाले समय में बिहार देश के स्पोर्ट्स मैप पर एक मजबूत और निर्णायक केंद्र के रूप में उभर सकता है.
Also Read: JDU विधायक पप्पू पांडे के घर पर रेड, SP विनय तिवारी पूरी टीम के साथ पहुंचे आवास
