टीआरइ-3 अभ्यर्थियों ने इनकम टैक्स पर किया प्रदर्शन, छह नामजद व 60 अज्ञात पर केस

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने लगी.

संवाददाता, पटना राजधानी के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बीपीएससी टीआरइ-3 के अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने लगी. अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थी इनकम टैक्स होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे. पुलिस ने आवास की ओर बढ़ता देख सभी अभ्यर्थियों को राेकने की कोशिश की. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मजिस्ट्रेट से नोक-झोंक होने लगी, जिस वजह से प्रदर्शन कर रहे संजय, संदीप, करण, राजीव, सन्नी कुमार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया. इस दौरान छह नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shantanu raj

4 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है। 2023 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं।सेंट जेवियर कॉलेज से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक किया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की। पटना जनपद से ताल्लुक रखता हूं। महिला, शिक्षा, क्राइम व राजनीति में विशेष रूचि है। न्यूज़ रूम से इतर ग्राउंड में रहना मेरी प्राथमिकता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >