संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण जारी है. इसी क्रम में बुधवार को कार्मिक कोषांग तथा प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता तभी सुनिश्चित हो सकती है जब कार्मिकों का सही नियोजन और प्रभावी प्रशिक्षण हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
