पटना: बाढ़ के पानी में डूबे तीन लोग, छह साल की बच्ची समेत तीन की गयी जान

पटना जिले में बाढ़ का पानी लोगों की जान ले रहा है. तीन अलग-अलग घटनाओं में डूबने से एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दुखद मौत हो गई. प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है.

Three die by drowning : पटना जिले के पुनपुन प्रखंड में बाढ़ का पानी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है. अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. घटनाएं शेखपुरा, अकौना और समकूड़ा गांव में हुईं. तीनों घटनाओं के बाद इलाके में मातम पसरा है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मंदिर जाने के दौरान गहरे पानी में गयी पूजा

शेखपुरा गांव निवासी पूजा कुमारी अपनी मां के साथ मंदिर गयी थी. मंदिर के आसपास बाढ़ का पानी जमा था और लोग कमर भर पानी से होकर मंदिर पहुंच रहे थे. मंदिर जाने के दौरान अचानक पूजा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी.

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पूजा को पानी से बाहर निकाला. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

खेत जाने के दौरान हिमांशु डूबा

अकौना गांव में हिमांशु कुमार घर से खेत जाने के लिए निकला था. रास्ते में जमा बाढ़ के पानी से गुजरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. डूबने से उसकी मौत हो गयी.

खेलते-खेलते पानी में गिरी छह साल की बच्ची

रविवार शाम समकूड़ा गांव में छह वर्षीय लकी कुमारी घर के पास खेल रही थी. खेलते-खेलते वह खेत और रास्ते में जमा बाढ़ के पानी के पास पहुंच गयी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गयी.

परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील की

सीओ प्रभात रंजन ने बताया कि तीनों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से पानी भरे रास्तों और गहरे पानी के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >