तीन लोगों को गोली मार जख्मी करने के मामले में तीन धराये

दीदारगंज थाना के ज्ञानचक गांव में बुधवार की देर रात हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, पटना सिटी

दीदारगंज थाना के ज्ञानचक गांव में बुधवार की देर रात हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दीदारगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष से जख्मी साहिल के बयान पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दिनेश कुमार उर्फ बाथा और गोरख कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जबकि दूसरे पक्ष से ज्ञानचक की रिंकू देवी के बयान पर मामला दर्ज हुआ, जिसमें 12 नामजद है. इसमें एक नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बुधवार की रात हुई गोलीबारी की घटना में अंकित कुमार, विकास कुमार और साहिल कुमार जख्मी हुआ था. दीदारगंज थाना की पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ज्ञानचक और जीवन चक गांव के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है. पुलिस चौकसी बरत रही है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है. आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. पीड़ित परजिनों का कहना है कि दो दर्जन से अधिक लोग ज्ञानचक गांव में घुस कर हमला बोला है. इस दौरान दर्जनां राउंड गोलियां चली है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है. बताया जाता है, कि जुआ व अवैध धंधे के खिलाफ पूर्व थाने में दर्ज प्राथमिकी के बाद से ही दूसरा पक्ष आक्रोशित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >