चावल आपूर्ति का समय हुआ खत्म सहकारी बैंकों के 1500 करोड़ फंसे

सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने एफसीआइ को सीएमआर चावल आपूर्ति करने की तिथि 30 सितंबर तक विस्तारित करने का अनुरोध किया है

संवाददाता, पटना

सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने एफसीआइ को सीएमआर चावल आपूर्ति करने की तिथि 30 सितंबर तक विस्तारित करने का अनुरोध किया है. इस संबंध में मंत्री ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र भेजा है. कहा है कि धान खरीद के बाद चावल की आपूर्ति की प्रक्रिया में सहकारी बैंक की बड़ी राशि लगी है. चावल आपूर्ति की प्रक्रिया स्थगित रहने से सहकारी बैंकों का 1500 करोड़ रुपये फंसने की संभावना है. इस कारण चावल आपूर्ति की तिथि विस्तारित करना आवश्यक है. खरीफ विपणन मौसम में 39.23 लाख एमटी धान की खरीद हुई. इससे 26.62 लाख एमटी चावल की आपूर्ति की जानी थी. इसमें 15 जून तक पैक्सों व व्यापार मंडलों द्वारा 22.06 लाख एमटी चावल की आपूर्ति खाद्य निगम को की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >