पटना सिटी. बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के संचालक 40 वर्षीय संतोष कुमार की दुकान के पास गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की यह घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के मालसलामी नगला रोड में में बुधवार की रात है. घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. आशंका है कि पुरानी रंजिश में हत्या हुई है. डीएसपी ने बताया कि मृतक युवक के खिलाफ भी मालसलामी थाना में अपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस व परिजनों ने बताया कि विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र संतोष घर में समीप में होटल नुमा दुकान चलाता था. बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे के बाद जब संतोष होटल पर बैठा दुकान का कामकाज कर दुकान बंद करने की तैयारी में था. इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर रेकी कर रहे दो तीन की संख्या बदमाश पहुंचे और संतोष को निशाना साध कर गोली मारी. फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. गोली लगते ही खून से लथपथ होकर संतोष गिर पड़ा. इसी बीच फायरिंग की आवाज सुन समीप में घर से परिवार के सदस्य बाहर निकले और आसपास के लोग भी जुट गये. संतोष को उठा कर निजी उपचार केंद्र लेकर गये. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. थाना से कुछ ही दूरी पर अशोक राजपथ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. खुले दुकानों के शटर गिर गये. डीएसपी ने बताया कि हत्या की घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है. मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया है. घटना स्थल के आसपास में और भागने की दिशा लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
