स्कूल में छत का प्लास्टर टूट कर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

मसौढ़ी. मसौढ़ी प्रखंड के बैरीचक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर शनिवार को अचानक क्लास के बेंच पर गिरा.

मसौढ़ी. मसौढ़ी प्रखंड के बैरीचक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर शनिवार को अचानक क्लास के बेंच पर गिरा. गनीमत थी कि उस वक्त क्लास में बच्चे बाहर शिक्षक के क्लास में आने का इंतजार कर रहे थे. जिससे वह बाल-बाल बच गये. इधर प्लास्टर गिरने से मौजूद बच्चे इधर उधर भागने लगे. इस बीच विद्यालय में मौजूद शिक्षक बच्चों को क्लास रूम से बाहर निकाल कर छुट्टी दे दी. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा कुमारी ने बताया कि विद्यालय का भवन काफी जर्जर स्थिति में है. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को लिखित रूप से पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है. बावजूद इस दिशा में उनके द्वारा फिलहाल कोई कदम नहीं उठाया गया है. उनका कहना था कि विद्यालय में एक सौ से अधिक बच्चों का नामांकन है, लेकिन बहुत से अभिभावक जर्जर भवन की वजह से अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजते हैं, वह भी खासकर बरसात के मौसम में. उन्होंने बताया कि इस वजह से दस से 15 बच्चे ही स्कूल आ पाते है. इधर ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि विद्यालय के आसपास बरसात के दिनों में जलजमाव हो जाता है. इससे भी बच्चों को स्कूल भेजने में हमेशा डर बना रहता है. इधर इस संबंध में बीइओ राजेंद्र ठाकुर से संपर्क करने का प्रयास करने कि कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >