मनेर में किराना दुकानदार को पिस्टल दिखाने वाला गिरफ्तार

मनेर थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार को पिस्टल दिखा कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, पटना मनेर थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार को पिस्टल दिखा कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान मनेर थाने के सराय मोहल्ला निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में सोमवार को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना माधोपुर गांव के पास स्थित एक किराना दुकान की है. दुकानदार की सूचना पर मनेर थानाध्यक्ष ने एक टीम बनायी, जिसने छापेमारी कर एक अपराधी को देसी पिस्टल और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया. मामले में मनेर थाना में कांड संख्या 596/25 दर्ज की गयी है. पुलिस गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सुबह दुकानदार बुद्धदेव कुमार का कुछ युवकों से विवाद हुआ था. शाम को दो बाइक से आधा दर्जन बदमाश दुकान पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदार से मारपीट की और पिस्टल तान दी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि अन्य बदमाश फरार हो गये. भागते समय उन्होंने दुकानदार को रात में फिर हमला करने की धमकी दी. पकड़े गये बदमाश को इलाज के लिए मनेर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >