लूटे के मोबाइल व नकदी के साथ बदमाश गिरफ्तार

patna news: पंडारक. फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से हथियार के बल पर लूटपाट मामले में पुलिस ने एक अपराधी सिंकू कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

पंडारक. फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से हथियार के बल पर लूटपाट मामले में पुलिस ने एक अपराधी सिंकू कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपित बाढ़ थाना के गुलाब बाग का रहने वाला है. पुलिस ने अपराधी के पास से फाइनेंस कर्मी एजेंट से लूटा गया मोबाइल व पांच हजार रुपये नकदी बरामद किया है. पुलिस इसी आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि 28 मार्च की रात बाइक सवार अपराधियों ने सरहन गांव के निकट फोरलेन पर हथियार के बल पर मोकामा जा रहे एजेंट से बाइक, नकदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गये थे. धमकी देकर बदमाश ने 95 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए नौबतपुर. थाने के बिसरपर निवासी रंजीत कुमार सिंह की बेटी हेमा कुमारी को धमकी देकर एक बदमाश ने अपने खाते में 95429 रुपए ट्रांसफर करवा लिया. इसे लेकर रंजीत ने फैयाज अंसारी नामक बदमाश के विरुद्ध नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसका दो मोबाइल नंबर, गूगल पे आइडी व जानकारी अंकित है. पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >