Patna News : चेतना समिति के उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के रिजल्ट घोषित

मिथिला व मैथिली की चेतना समिति के वर्ष 2025 से 2028 के लिए रविवार को नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ.

संवाददाता,पटना : मिथिला व मैथिली की शीर्षस्थ संस्था चेतना समिति के वर्ष 2025 से 2028 के लिए रविवार को नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. मतदान के बाद मतगणना शुरू की गयी. देर रात तक उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद के रिजल्ट घोषित कर दिये गये. इसमें विवेकानंद झा पैनल से उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश मिश्रा, मंजू झा व विपेंद्र झा माधव विजयी घोषित हुए. वहीं, संयुक्त सचिव के पद पर मनोज कुमार झा, दिनेश चंद्र झा व सतीश चंद्र झा विजयी रहे. अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य पदों के लिए वोटों की गिनती देर रात जारी रही. इससे पहले लेडी स्टीफेंस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चेतना समिति के आजीवन सदस्यों ने मतदान किया. लगभग 1500 वोट डाले गये. इसमें अध्यक्ष के एक पद के अलावा उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के तीन-तीन, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव व प्रचार सचिव के एक-एक पदों के लिए वोट डाले गये. चुनाव में दो ग्रुप आमने-सामने हैं. मतदान के बाद विद्यापति भवन में पांच टेबल पर वोटों की गिनती शुरू हुई. चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए रिटायर्ड आइएएस अधिकारी भरत झा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा रिटायर्ड अधिकारी संजय कुमार मिश्र, अशोक कुमार झा, राजेश कांत झा व सुबोध कुमार झा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गये थे. उपाध्यक्ष पद पर जीतने के बाद पदाधिकारियों को फूल-माला पहना कर स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >