अपराध को लेकर तेजस्वी का दावा महज आंकड़ेबाजी : जदयू

जदयू विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने अपराध को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा पेश दावे को महज आंकड़ेबाजी बताया है.

संवाददाता,पटना जदयू विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने अपराध को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा पेश दावे को महज आंकड़ेबाजी बताया है. दोनो नेताओं ने विरोधी दल के नेता को सही तरीके से तथ्यों की जांच कर आरोप लगाने की सलाह दी है. नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में कोई भी अपराधी अपराध कर कानून से बच नहीं सकता.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ गठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव पहली बार 21 महीने तक और फिर दूसरी बार 17 महीने तक सत्ता के भागीदार रहे. उस दौरान भी आपराधिक घटनाएं होती थीं. वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होती थी. तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में कुल 38 महीने तक भागीदार रहते उनका ट्वीटर मौन क्यों हो जाता था?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >