Tejashwi Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की हालत ठीक नहीं है और सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है. तेजस्वी ने दावा किया कि सरकारी खजाना खाली हो चुका है और कई जगह कर्मचारियों को समय पर सैलरी तक नहीं मिल रही है.
सिस्टम कमजोर, लोग हो रहे परेशान
तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को सही इलाज नहीं मिल रहा है. कई जगह दवाओं की कमी है और मरीजों को स्ट्रेचर पर ही इंतजार करना पड़ रहा है. सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बीजेपी पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने अररिया में हुई एक हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी गई. तेजस्वी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की हालत खराब हो गई है और अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब गृह विभाग बीजेपी के पास है, तो फिर कानून-व्यवस्था क्यों नहीं संभल रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार को गरीब किस आधार पर कहा था?
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि एनडीए के नेता इस समय सिर्फ इस बात में लगे हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले पांच साल में एक बार सरकार बनती थी, लेकिन अब कुछ ही दिनों में नई सरकार की चर्चा होने लगती है. शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि हालात खराब हैं और कई लोगों को अभी तक सैलरी नहीं मिली है.
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बिहार को गरीब राज्य नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कहा था. इस बात पर बेवजह विवाद किया गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी
बिहार में नई सरकार गठन का संभावित फॉर्मूला जानिए, जल्द खत्म होगा सस्पेंस
