डबल मर्डर पर सियासत गरम, Tejashwi Yadav का NDA पर हमला बिहार में महाचौपट राज!

Tejashwi Yadav : अररिया में डबल मर्डर की घटना आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन सकती है. घटना ने बैठे बिठाए विपक्ष को मुद्दा दे दिया है. सरकार ठोस कार्रवाई नहीं दिखा पाती, तो कानून-व्यवस्था राजनीतिक सवाल बन सकता है.

Tejashwi Yadav Araria Double Murder : आज बिहार में ऐसी घटना हुई, जिसने काननू व्‍यवस्‍था की धज्जियां उड़ाकर रख दी. विपक्ष को बोलने का मौका दे दिया. घटना ने सम्राट चौधरी के गृह विभाग और सुशासन के उस वादे के दंभ की भी हवा निकाल दी, जिसमें कहा गया था कि ‘किसी ने रात में भी महिला को छू दिया तो मैं इस्‍तीफा दे दूंगा!’ बिहार के Araria जिले के Forbesganj में डबल मर्डर की घटना हुई है. जिसके बाद राज्य की Law And Order सियासी बहस के केंद्र में आ गई है. विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है.

इतनी भयानकता कि रोंगटे खड़े हो जाएं

घटना की भयावहता ही ऐसी थी कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. दिनदहाड़े हत्या, उसके बाद कटे सिर के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन और फिर बदले में दूसरी हत्या ने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण इस घटना को लेकर आई राजनीतिक प्रतिक्रिया है. जो एक राजनीतिक नैरेटिव का हिस्सा लगता है. इस नैरेटिव ने ‘जंगलराज बनाम सुशासन’ की बहस को फिर से शुरू कर दिया है.

अपराध नियंत्रण में असफल सरकार!

नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने इस घटना को सीधे तौर पर ‘कानून व्यवस्था की विफलता’ बताया है. उनके बयान में सिर्फ घटना की निंदा नहीं, बल्कि एक व्यापक राजनीतिक संदेश भी दिए हैं. उन्‍होंने अपने फेसबुक पोस्‍ट के जरिए मौजूदा एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्‍वी ने कहा, कि बिहार में एनडीए सरकार अपराध नियंत्रण में असफल है.

‘जंगलराज’ बनाम ‘महाचौपट राज’

घटना के बहाने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने सरकार को जमकर लताड़ा है. उन्‍होंने इसे ‘महाचौपट राज’ बताया है. नेता प्रतिपक्ष ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा, ‘बिहार में महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है? यह घटना साफ दिखा रही है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हद तक बदहाल हो चुकी है.’

‘सीएम चेयर’ की राजनीति में उलझी सरकार?

इस तरह की घटना ने Tejashwi Yadav को लंबे समय बाद सरकार को घेरने का मौका दिया है. जिसे उन्‍हें हाथ से जाने देना नहीं चाहिए. तेजस्‍वी ने भी डबल मर्डर के बहाने बिहर की सत्ताधारी पार्टी भाजपा-जदयू तीखा निशाना साधते नजर आए. उन्‍होंने लिखा- ‘बिहार में भाजपा-जडीयू ‘सीएम चेयर’ के खेल में लगे हैं और बिहार में हर दिन लूट, हत्या, अपराध और दुष्‍कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.’ यह बयान उस राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें विपक्ष को लगातार फेल्‍योर बताकर NDA सत्‍ता में मजबूत वापसी करने में सफल हुई है. तेजस्‍वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा, ‘बिहार में एनडीए राज नहीं, महाचौपट राज है. नरेंद्र मोदी पांच साल बाद चुनावों में आकर फिर भी जंगलराज का बेसुरा राग गायेंगे.’

फिल्म ‘धुरंधर’ से जोड़कर लगाया आरोप

तेजस्‍वी यादव ने अररिया की घटना पर न सिर्फ जेडीयू को आड़े हाथ लिया, बल्कि उन्‍होंने बीजेपी को भी वैसे ही लपेटने की कोशिश की. उन्‍होंने में सुर्खियों में रही फिल्‍म ‘धुरंधर’ के उस सीन से इस घटना को जोड़ने का प्रयास किया.  उन्‍होंने अपने Facebook Post में लिखा- ‘सिर काट कर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फिल्म का दृश्य था, भाजपा सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो जहर समाज में भर रही है ये भी दिल दहलाने वाला है. जहर की खेती का खामियाजा अब दिखना शुरू हो चुका है.’ ऐसा कह कर तेजस्‍वी अपने राजनीतिक नैरेटिव को भी सेट करते नजर आए.

सरकार को छवि बचाना चुनौती

वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी गठबंधन के लिए Double Murder की घटना सिर्फ कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि अपनी छवि बचाने की चुनौती भी है. पिछले कुछ वर्षों में एनडीए ने ‘सुशासन’ को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं उस दावे को कमजोर करती हैं. अब इस घटना ने विपक्ष को बोलने का मौका दे दिया है. खासतौर पर तब, जब घटना में भीड़ के सामने हिंसा और फिर बदले की कार्रवाई जैसी बातें सामने आती हैं. यह राज्य की सामाजिक-प्रशासनिक संरचना पर भी सवाल उठाती हैं.



Also Read : दिल्ली पहुंचे नीतीश, इस्तीफे की अटकलों के बीच रोहिणी ने कसा तंज, बोलीं- भुगतना पड़ गया न चाचा जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >