PM Modi: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर बढ़ती चिंता अब देश की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से तेल बचाने और जरूरत पड़ने पर गाड़ी कम इस्तेमाल करने की अपील की है. इस अपील का असर आम लोगों के बीच दिख रहा है, लेकिन विपक्ष ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पटना में तेजस्वी ने पीएम की अपील पर साधा निशाना
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह अपील करती रही तो कल को यह भी कह सकती है कि कपड़े मत पहनिए. तेजस्वी ने कहा कि जनता को सलाह देना आसान है, लेकिन असली जिम्मेदारी सरकार की होती है कि वह जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर देश में पेट्रोल और डीजल की कमी है तो इसकी व्यवस्था करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. आम लोग या विपक्ष यह काम नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी, ताकि ऐसी स्थिति ही पैदा न हो. बीजेपी और एनडीए सरकार के पास इस संकट से निपटने के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं दिख रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नोटबंदी का भी किया जिक्र
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए नोटबंदी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि पहले भी बड़े फैसले लिए गए, लेकिन उनका फायदा जनता को नहीं मिला. नोटबंदी से छोटे कारोबारी, मध्यम उद्योग और आम लोग प्रभावित हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अक्सर मूल मुद्दों से ध्यान हटाने वाली बातें करती है, जबकि लोगों को असली समाधान चाहिए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा संकट को देखते हुए सरकार को पहले से रोडमैप बनाना चाहिए था. केंद्र के पास न तो स्पष्ट विजन है और न ही ठोस तैयारी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 16 मई तक FRS नहीं कराया तो अटक सकती है हजारों शिक्षकों की सैलरी, विभाग ने जारी किया आदेश
