लालू को हुआ पोता, तेजस्वी यादव ने दी खुशखबरी, दूसरी बार बने पिता

Tejashwi Yadav: बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव से जुड़ी हाल की घटनाओं के कारण दुखी चल रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर में खुशियां आयी है. लालू यादव को पहला पोता हुआ है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है.

Tejashwi Yadav: पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में एक नन्हा सा सदस्य आया है. मंगलवार की सुबह लालू प्रसाद एक बार फिर दादा बने. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर से पिता बन चुके हैं. यह जानकारी तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है. उन्होंने बताया कि उनके घर में बेटा हुआ है. बता दें कि तेजस्वी पहली बार मार्च 2023 में एक बेटी के पिता बने थे. अब एक बार फिर उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है.

तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई

तेजस्वी यादव ने एक्स में यह जानकारी देते हुए लिखा है कि सुप्रभात. आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान. मीसा ने एक्स पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >