डबल इंजन की सरकार में नौ दिनों में गिरे सिर्फ पांच पुल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा है बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज नौ दिन में केवल और केवल मात्र पांच पुल ही गिरे है.

संवाददाता, पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा है बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज नौ दिन में केवल और केवल मात्र पांच पुल ही गिरे है. इसके लिए बधाई. उन्होंने कहा छह दलों वाली डबल इंजनधारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को नौ दिन में पांच पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है. पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ को ईमानदार लोग भ्रष्टाचार नहीं शिष्टाचार कह रहे है. तेजस्वी ने कहा पुलों द्वारा जलसमाधि लेने पर विपक्षी नेता इस्तीफा दे. तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपराध की घटनाओं पर चुपी तोड़ने को कहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रतिदिन समाचार पत्रों में अपराध की खबरें छप रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >