दो इपिक के मसले पर तेजस्वी ने आयोग को लिखित जवाब भेजा

दो इपिक के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुनाव आयोग को लिखित जवाब दे दिया है.

पटना. दो इपिक के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुनाव आयोग को लिखित जवाब दे दिया है. शनिवार को राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद प्रो मनोज झा ने यह जानकारी दी. पत्रकारों से बातचीत में राजद नेता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग को लिखित जवाब दे दिया है.अब चुनाव आयोग को फैसला करना है. दो इपिक के सैकड़ों उदाहरण सामने आ चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में इतना अहंकार (एरोगेंस) है कि कहा नहीं जा सकता है.बेहतर होगा कि चुनाव आयोग को अपने पूर्व के चुनाव आयुक्तों के कामकाज को देखना चाहिए. वरना देश में चुनाव आयोग का वही हाल होगा जो बांग्लादेश चुनाव आयोग का हुआ था.गौरतलब है कि बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपना इपिक नंबर चुनाव आयोग के वेबसाइट पर डालकर चेक किया, तो रिकॉर्ड नॉट फाउंड लिखा. इस पर तेजस्वी ने कहा कि जब मेरा ही कार्ड नहीं बना, तो मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा. तब चुनाव आयोग ने तेजस्वी का इपिक नंबर जारी किया.

आयोग ने कहा कि तेजस्वी जो इपिक नंबर बता रहे हैं, वह फर्जी है. आयोग ने तेजस्वी के उस इपिक नंबर वाले कार्ड को जमा करने और 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा था. ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >