झूठ बोल रहे हैं तेजस्वी : ऋतुराज

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के मामले में विपक्ष द्वारा आरोप लगाए जाने पर पटलवार किया.

संवाददाता,पटना भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के मामले में विपक्ष द्वारा आरोप लगाए जाने पर पटलवार किया. कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की बौखलाहट देखिए, 45 दिनों में 15 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस इन दोनों ने की. वे झूठ, भ्रम और भय के टूलकिट का इस्तेमाल कर रहे हैं.श्री सिन्हा, गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि एसआइआर पर वे लगातार झूठ बोल रहे हैं.तेजस्वी ने कहा एसआइआर पहली बार में हो रहा है,वे भूल गए कि इससे पहले बिहार में ही 2003 हो चुका हे और तक देश अलग अलग भागों में होता रहा है. तेजस्वी का यह कहना कि चार महीने में कैसे हो सकता है, जबकि 2003 में, 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच ही एसआइआर संपन्न में हो गया था, महज एक महीने में. जहां तक नागरिकता की बात है तो चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इसका नागरिकता से कोई लेना देना नहीं है. श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का घुसपैठिए समुदाय विशेष के वोट बैंक के बचाव की मुहिम चला रहे हैं.इनको डर है जिनका गलत तरीके से वोटर आइडी बनवाया गया है.उनकी पोल एसआइआर में खुल जायेगी.इनका मूल एजेंडा है तुष्टीकरण की राजनीति.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >