Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक्स पर तेजस्वी को किया अन फॉलो, कल करेंगे उम्मीदवारों का एलान

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को एक्स अकाउंट पर अन फॉलो कर दिया है. दरअसल, तेज प्रताप के फॉलोइंग लिस्ट में सिर्फ 5 लोगों के नाम हैं. जिनमें लालू परिवार के तीन नाम हैं. इसके साथ ही 13 अक्टूबर को तेजप्रताप अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का एलान करने वाले हैं.

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों चुनाव को लेकर एक्शन मोड में हैं. इस बीच उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को एक्स अकाउंट से अन फॉलो कर दिया है. तेज प्रताप यादव फिलहाल सिर्फ 5 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं. उनके फॉलोइंग लिस्ट में लालू परिवार से तीन लोग लालू यादव, राबड़ी देवी, राजलक्ष्मी यादव हैं. मालूम हो, इससे पहले वे बहन मीसा और हेमा को अन फॉलो कर चुके हैं.

13 अक्टूबर को करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा

मामलू हो, पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद वे अपने परिवार के लोगों से दूर हैं. इसके साथ उन्होंने अपनी नई पार्टी भी बनाई. जिसको लेकर तेज प्रताप यादव ने एलान किया था, 13 अक्टूबर को तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

तेजस्वी यादव के सवाल पर दिया था ये रिएक्शन

शनिवार को पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया था. दरअसल, पत्रकारों ने जब तेज प्रताप यादव से तेजस्वी यादव के ‘हर परिवार को सरकारी नौकरी’ दिये जाने को लेकर सवाल किया. जिस पर बड़ा बयान तेज प्रताप यादव ने यह दिया था कि पहले राजद की सरकार बन तो जाए. इस तरह से तेज प्रताप यादव लगातार मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात कहते नजर आ रहे.

AIMIM के नेताओं से हो रही मुलाकात

इसके साथ ही गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा, उनकी कई दलों के नेताओं से बातचीत जारी है और AIMIM के नेताओं से भी मुलाकात हो रही है. अगर तेज प्रताप यादव और ओवैसी की पार्टी के बीच गठबंधन बनता है तो इससे तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है.

जनता का मिल रहा भारी समर्थन

इससे पहले एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन आरजेडी ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. आरजेडी की ओर से कहा गया था कि अगर ओवैसी बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं तो बिना चुनाव लड़े भी समर्थन दे सकते हैं. इस जवाब के बाद एआईएमआईएम की उम्मीदों पर विराम लग गया था. तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और जनता का भारी समर्थन मिल रहा है.

Also Read: Bihar Election 2025: पटना से दिल्ली शिफ्ट हुए नेता, शाम तक सीट शेयरिंग पर बात बनने की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >