Tej Pratap Yadav: लालू के बड़े लाल तेजप्रताप से जुड़े वो 5 किस्से जो सुर्खियों में रहे, आज भी होती है चर्चा…

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों चर्चे में बने हुए हैं. जिस तरह से सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया, उसके बाद सियासी गलियारे में हलचल ही पैदा हो गई. बता दें कि, इससे पहले तेजप्रताप यादव से जुड़े कई वाकये सामने आए, जिसने लालू यादव और आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी. ऐसे 5 किस्से तेजप्रताप से जुड़े हैं, जिसकी चर्चा आज भी होती है.

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, जिस तरह से सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया, उसके बाद से तो सियासी गलियारे में हलचल ही पैदा हो गई. हालांकि, तेजप्रताप यादव ने अपनी ओर से सफाई दी और फेसबुक अकाउंट हैक कर पोस्ट वायरल करने की बात कहीं. लेकिन, यह मामला यही पर नहीं थमा. बल्कि विवादों का दौर शुरू हुआ और पिता लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लेते हुए पार्टी और परिवार से निकाल दिया. सिर्फ लालू यादव ही नहीं बल्कि तेजप्रताप यादव को लेकर छोटे भाई तेजस्वी यादव और बहन रोहिणी आचार्य ने भी कड़ी टिप्पणी की.

साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, 2025 बिहार के लिए चुनावी साल है. ऐसे वक्त पर पार्टी से जुड़ी कोई बड़ी समस्या उत्पन्न होने की संभावना को लेकर कड़ा एक्शन लिया गया. ऐसे में बता दें कि, यह पहली बार नहीं है, जब तेजप्रताप यादव विवादों में घिरे और पार्टी-परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बल्कि इससे पहले कई बार इस तरह की स्थिती उत्पन्न हुई है. तो वहीं, तेजप्रताप यादव से जुड़े ऐसे 5 किस्से हैं,जिसकी चर्चा आज भी खूब होती है…

आरएसएस के खिलाफ बनाया संगठन

यह साल 2017 की बात है, जब तेजप्रताप यादव ने डीएसएस (धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ) बनाया था. 2022 में उन्होंने इसका पुनर्गठन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष विमलेश यादव को बनाया. वहीं,जब तेजप्रताप ने इस संगठन को बनाया था तब उन्होंने बनाया था कि, डीएसएस को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाया जाएगा. डीएसएस, आरएसएस और योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू वाहिनी सेना का मुकाबले करने को तैयार है. बता दें कि, आरएसएस को लेकर तेजप्रताप यादव की ओर से कई बार बयान सामने आए.

ऐश्वर्या राय से शादी के बाद विवाद

बता दें कि, तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी से जुड़ा विवाद सबसे बड़ा है. साल 2018 में उनकी शादी हुई थी. लेकिन, कुछ ही महीनों के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. फिलहाल, यह मामला कोर्ट में लंबित है. इस बीच जिस तरह से तेजप्रताप का अभी पोस्ट वायरल हुआ है, उसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि, जब तेजप्रताप यादव 12 साल से एक रिश्ते में थे, तो आखिर उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी क्यों की.

जगदानंद सिंह से हुआ था विवाद

राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबीयों में शामिल जगदानंद सिंह से भी विवाद के बाद तेजप्रताप यादव सुर्खियों में आ गए थे. दरअसल, साल 2021 में तेज प्रताप ने सार्वजनिक रूप से राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. हालांकि, इस मामले में लालू यादव को आखिरकार दखल देना ही पड़ा था. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप समर्थक आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर गगन यादव को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी, जिससे तेजप्रताप नाराज हो गए थे.

होली के दिन सिपाही को नाचने के लिए कहा

इसी साल की बात है, जब होली के पर्व पर यह मामला सामने आया था. दरअसल, होली मिलन समारोह के दौरान तेजप्रताप यादव ने मजाकिया लहजे में सिपाही को नाचने के लिए कहा था. तेजप्रताप ने कहा था कि, ‘ओ सिपाही, ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे.’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि, ‘बुरा न मानो होली है’. बता दें कि, इससे जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था और तेजप्रताप यादव की खूब आलोचना हुई थी.

विधानसभा में भी दी थी धमकी

विधानसभा में बहस से जुड़ा मामला भी खूब चर्चे में रहा था. दरअसल, एक बार तेजस्वी यादव के साथ किसी मुद्दे पर तीखी बहस हो रही थी, तो तेजप्रताप पूरी तरह गुस्से में लाल-पीले हो गए थे. 2022 में विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से दो मिनट अकेले में मिलने की बात कहकर तेजप्रताप ने ‘पर्सनल बात’ का हवाला दिया था, जिस पर भी चर्चा हुई थी.

Also Read: Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- बिहार के पैसे से अपना प्रचार करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >