Patna News : पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के रुसुलपुर गांव में रविवार की शाम बाढ़ के जमा पानी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान रुसुलपुर निवासी मुन्ना चौधरी के पुत्र सन्नी कुमार (15) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.
दोस्तों के साथ स्नान करने गया था सन्नी
बताया जाता है कि सन्नी कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के बाहर जमा बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. सन्नी को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया.
ग्रामीणों ने पानी से निकाला, तब तक हो चुकी थी मौत
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सन्नी को पानी से निकालने के लिए काफी प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
