केस वापस नहीं लेने पर घर में घुस दिनदहाड़े किशोर का किया अपहरण

patna news: मसौढ़ी. भूमि विवाद के एक केस में पीड़ित पक्ष द्वारा आपसी समझौता नहीं करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता के 13 वर्षीय पुत्र को दिन दहाड़े उसके घर से अगवा कर लिया.

मसौढ़ी. भूमि विवाद के एक केस में पीड़ित पक्ष द्वारा आपसी समझौता नहीं करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता के 13 वर्षीय पुत्र को दिन दहाड़े उसके घर से अगवा कर लिया. इस संबंध में धनरूआ थाना के बडीहा गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी संगीता देवी ने गांव के ही दिनेश प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार, विकास कुमार व सरदार कुमार के खिलाफ धनरूआ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. संगीता देवी के पति रंजीत कुमार और गांव के ही दिनेश प्रसाद के बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है. बीते कुछ माह पूर्व इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इसके बाद रंजीत कुमार धनरूआ थाने में दिनेश कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दिनेश प्रसाद फिलहाल जेल में है. इधर रंजीत कुमार की पत्नी संगीता देवी का आरोप है कि दिनेश प्रसाद के जेल जाने के बाद से ही उसके पुत्रों द्वारा केस वापस लेने का दबाव दिया जा रहा था. उनके द्वारा कई बार केस में सुलहनामा कर लेने का भी प्रस्ताव आया था, बावजूद उसके पति ने केस वापस नहीं लिया. संगीता देवी का आरोप है कि उक्त केस में सुलह नहीं करने पर आरोपितों ने सोमवार की दोपहर दो बाइक से उसके घर उस वक्त पहुंचे जब वह धनरूआ बाजार में खरीदारी करने गयी थी. इस दौरान उनलोगों ने घर में घुसकर उसके 13 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार को जबरन उठा लिया और बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर चले गये. इधर खोजबीन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उसे उक्त घटना की जानकारी दी. इसके बाद फौरन आरोपितों के घर पहुंची लेकिन वे तीनों घर पर नहीं थे. इधर पुलिस अगवा बच्चे की तलाश में जुटी है और इसे लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी है. फिलहाल न तो अगवा बच्चे को पुलिस बरामद कर पायी है और ही आरोपितों को गिरफ्तार कर पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >