Teacher Transfer: इस समय शुरू होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग, प्रक्रिया में किया गया ये बड़ा बदलाव

Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया इस महीने से फिर शुरू होगी. इस बार ट्रांसफर कोडिंग सिस्टम के जरिए होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे. डीईओ को शिक्षकों के नाम नहीं पता होंगे. 16 अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी. पढ़ें पूरी खबर…

Teacher Transfer: बिहार में सरकारी स्कूल के हजारों शिक्षकों को ताबादले का बेसब्री से इंतेजार है. शिक्षा विभाग की तरफ से ताबादले के लिए जारी निर्देश के बाद महज 15 दिनों में 1 लाख 90 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए आवेदन दिया था. इसके बाद शिक्षा विभाग ने 4 चरणों में सभी शिक्षकों का तबादला करने की बात कही थी. हालांकि, फर्स्ट फेज में सिर्फ 35 शिक्षकों का ही तबादला हुआ. इसके बाद से ही बाकी बचे शिक्षक सेकंड फेज के तबादले की प्रक्रिया का इंतेजार कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी बीच खबर सामने आ रही है कि शिक्षा विभाग फरवरी के अंतिम सप्ताह से एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरु कर सकती है. 

इस बार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया में कुछ बदलाव का भी फैसला किया है. इस बार विभाग शिक्षकों का तबादला कोड के जरिए करेगा. साथ ही इसे शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी की आपसी सहमति से किया जाएगा.            

इस समय से शुरू होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह से एक बार फिर शिक्षकों की ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. तबादले के लिए हेड ऑफिस से शिक्षकों के नाम की जगह कोडिंग करके ट्रांसफर लिस्ट डीईओ कार्यालय को भेजी जाएगी. इसके बाद डीईओ को कोडिंग के आधार पर स्कूल आवंटित करने होंगे और फिर उस लिस्ट को मुख्यालय में ईमेल किया जाएगा. इसके बाद ही ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

डीईओ को शिक्षकों का नाम नहीं होगा पता

डीईओ के पास जो शिक्षकों की लिस्ट जाएगी. उसमें शिक्षकों के नाम की जगह सिर्फ कोड लिखा होगा. इससे डीईओ को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि वह किस शिक्षक को कौन सा विद्यालय आवंटित कर रहे हैं. यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑटोमेटेड तरीके से की जाएगी. जिससे पारदर्शिता और भेदभाव से मुक्त स्कूलों का आवंटन सुनिश्चित हो सके. 

16 अधिकारियों की टीम गठित

ट्रांसफर की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा कराने के लिए 16 अधिकारियों की टीम गठित की गई है. इन्हें एक सप्ताह पहले ट्रेनिंग दिया गया था, जिसमें आवेदन की जांच, ट्रांसफर की श्रेणियां, स्कूल चयन और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी. इस ट्रेनिंग सेशन के बाद अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

ALSO READ: Bihar News: जानिए इस साल कब मिलेगी छात्रों को पोशाक राशि, 710 करोड़ रुपए होंगे खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >